बद्दी – रक्तदान शिविर में छात्रों-शिक्षकों ने 86 यूनिट रक्त डोनेट किया

“बद्दी यूनिवर्सिटी ऑफ इमर्जिंग साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन विवि के एनएसएस द्वारा किया पीजीआई चंडीगढ़ ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया”

बद्दी 17 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

रोटरी क्लब बद्दी ने भी इस कार्यक्रम में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया। विवि के प्रवक्ता ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन विवि के मुख्य अतिथि प्रो. (डा.) टीआर भारद्वाज ने किया।

उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित रक्तदान करने से न केवल दिल की सेहत में सुधार होता है, बल्कि दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को भी कम किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि रक्त में आयरन की अधिक मात्रा से दिल का दौरा पडऩे का खतरा बढ़ जाता है, जिसे रक्तदान करके नियंत्रित किया जा सकता है। रक्तदान को महादान की संज्ञा देते हुए उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है।

रजिस्ट्रार डॉ. खुशमीत कुमार ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह उनका पच्चीसवां रक्तदान था। उन्होंने रक्तदान के प्रति जन जागरूकता फैलाने पर जोर दिया और इसे हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी बताया।

रक्तदान शिविर में छात्रों-शिक्षकों ने कुल 86 यूनिट रक्त डोनेट किया, जो भविष्य में जरुरतमंद मरीजों की मदद में अहम भूमिका निभाएगा।

इस दौरान रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए एनएसएस और रोटरी क्लब बद्दी के प्रयासों की सराहना की गई, जिन्होंने इस नेक कार्य में अपना योगदान दिया।

विवि प्रबंधन ने भी ऐसे आयोजन को समय-समय पर करते रहने का आश्वासन दिया, ताकि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ सके।