हरियाणा/पंचकूला – नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का शपथ ग्रहण समारोह आज

“नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुनने के बाद अब लोगों की नजरें गुरुवार को शपथ लेने वाले मंत्रिमंडल के सदस्यों पर टिकी हैं। सैनी के साथ 10 से 12 मंत्री शपथ ले सकते हैं”

पंचकूला 17 / 10 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

भाजपा हाईकमान जाति व क्षेत्रीय समीकरण के आधार पर ही मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा। ऐसे में जो भी मंत्री बनेंगे, आलाकमान की ओर से उन्हें सुबह संदेश दिया जाएगा। 

जो विधायक मंत्री बनने की दौड़ में शामिल हैं, उनमें सबसे ऊपर कृष्ण कुमार बेदी, अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार, मूलचंद शर्मा, महिपाल ढांडा, रणबीर गंगवा, आरती राव, विपुल गोयल, राव नरबीर, अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, डॉ. कृष्ण मिड्ढा और राजेश नागर का नाम शामिल है।

वहीं, हरविंद्र कल्याण व अनिल विज का नाम विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर चल रहा है। भाजपा के नेताओं ने बताया कि हरियाणा में सीएम समेत 14 मंत्री मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। दो मंत्री पद खाली छोड़े जाएंगे, जिन्हें बाद में भरे जाएंगे।

वहीं, क्षेत्रीय समीकरण के हिसाब से देखें तो भाजपा ने अहीरवाल क्षेत्र में अच्छी सीटें जीती हैं। ऐसे में अहीरवाल से दो मंत्रियों का बनना तय है।

वहीं, एनसीआर क्षेत्र से भी दो मंत्री बनाए जा सकते हैं। इस बार जीटी बेल्ट का प्रतिनिधित्व कम हो सकता है। एक तो यहां से सीएम खुद विधायक हैं। वहीं, कुछ दिग्गज चुनाव हार गए हैं।

ऐसे में जीटी बेल्ट से तीन से चार मंत्री होंगे। भाजपा ने इस बार जाट लैंड में भी सीटें जीती हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों को भी इस बार प्रतिनिधित्व देने की बात कही जा रही है।