“हरे कृष्णा गोशाला मलकूमाजरा ने लावीस गौवंश को आश्रय देने के लिए चलाई गई मुहिम के तहतं झाडमाजरी व बरोटीवाला से करीब एक दर्जन गौवंश को पकड कर गौशाला पहुंचाया । संस्था के मुख्य सरंक्षक अशोक शर्मा व प्रधान पंकज ठाकुर ने बताया कि हमने जन सहयोग से अपनी गौशाला में एक अतिरिक्त शैड का निर्माण किया था जिसमें 100 गाय को आश्रय देने की क्षमता है”
सोलन 05 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
इसी निमित्त टीम ने निर्णय लिया कि बददी बरोटीवाला नालागढ़ में जो भी गौवंश है उसे यहां लाया जाए। गौरतलब है कि बददी बरोटीवाला रोड पर सरकार की लापरवाही से सैंकडों गौवंश विचरते रहते हैं। इस कारण से हादसे भी होते हैं और लोग शिकायतें भी करते हैं लेकिन पशुपालन विभाग व गौवंश आयोग को इस बात से बेपरवाह है।
लोग स्थानीय गौशालाओं में फोन करते हैं कि यहां से लावारिस गौवंश को ले जाओं लेकिन न किसी के पास साधन होते हैं न ही पशुओं को ले जाने वाले वाहन। गौशाला कमेटी ने किराए पर अपने वाहन करके व दिहाड़ी पर वर्कर लेकर टीम मैदान में उतारी और दूसरे दिन अपने काम को अंजाम दिया।
दूसरे दिन हनुमान मंदिर कमेटी झाडमाजरी के संयोजक व गौ भक्त हरबंस लाल ठाकुर व उनकी टीम ने आवारा गौंवश को पकडने व उनको वाहनों में लाद कर गौशाला पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
जौनपुर में बढ़ा डेंगू का खतरा, 5 दिन में मिले 5 नए मरीज; मलेरिया अधिकारी…
जौनपुर: 'कोई मतदाता न छूटे' अभियान तेज, ईपी और जेंडर रेशियो बढ़ाने के लिए चलेगा…
जौनपुर: जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारी तेज, फील्ड ट्रेनर्स को दी जा रही 40…
बेंगलुरु जेल कांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश में फर्जीवाड़ा कर कैदी को रिहा करने के…
लखनऊ: गोमती की बाढ़ से राहत के लिए फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा 'ग्रीन कॉरिडोर'…
महाराष्ट्र में गहराया जल संकट: राज्यभर में 16 अक्टूबर से लागू होगी 10% पानी की…