“उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में संदिग्ध रूप से बर्ड फ्लू का मामला सामने आया है। इस कारण 15 हजार से ज्यादा मुर्गियों की मौत की खबर है। ये घटना रामपुर जिले के सीहोर गांव में एक कुक्कुट पालन केंद्र में हुई है”
रामपुर 14 / ०८ / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि और इतनी बड़ी संख्या में मुर्गियों की मौत होने के कारण रामपुर जिला प्रशासन ने 21 दिनों के लिए चिकन, अंडों और अन्य कुक्कुट उत्पादों की बिक्री और परिवहन पर बैन लगा दिया है। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बर्ड फ्लू को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं।
चिकन परोसने वाले भोजनालय बंद रहेंगे
रामपुर के जिलाधिकारी ने बर्ड फ्लू से मुर्गियों की मौत को ध्यान में रखते हुए एक आपात बैठक बुलाई। उन्होंने जिले भर में चिकन परोसने वाले भोजनालयों और सभी चिकन की दुकानों को तीन सप्ताह के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है। अगली सूचना तक जिले के भीतर और बाहर कुक्कुट और कुक्कुट उत्पादों के परिवहन पर भी रोक लगा दी गई है।
सीएम योगी ने दिए दिशा-निर्देश
जू, पक्षी विहार,नेशनल पार्क में अलर्ट
उत्तर प्रदेश के वन-पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने भी बर्ड फ्लू के मुद्दे पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रामपुर में कुछ मुर्गियों में बर्ड फ्लू पाया गया है। जू, पक्षी विहार,नेशनल पार्क में अलर्ट जारी कर दिया गया है। ज़ू में मीट जांच करके दिया जाए और पीपीई किट पहनने का भी निर्देश दिया गया है।
राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…
वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…
NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…
दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…
सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…