“मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज विकसित यूपी-2047 के विजन डॉक्यूमेंट पर बोलेंगे, जिसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी जाएगी”
लखनऊ 14 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
यूपी विधानसभा में 24 घंटे का नॉन स्टॉप सेशन जारी है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चर्चा का जवाब देंगे। सीएम योगी विकसित यूपी-2047 के विजन डॉक्यूमेंट पर बोलेंगे, जिसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी जाएगी।
इससे पहले चर्चा के दौरान योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद की विरोधियों पर की गई टिप्पणी से जोरदार हंगामा हो गया। विजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा के दौरान संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी के टोका टोकी के बीच में बयान दिया।
नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने बयान का विरोध किया जिसके बाद हंगामा इतना बढ़ा कि समाजवादी पार्टी के विधायक वेल में आ गए और स्पीकर को माइक बंद करवाना पड़ गया।
राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…
वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…
NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…
दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…
सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…