रामपुर : बर्ड फ्लू से 15000 मुर्गियों की मौत, चिकन-अंडों की बिक्री पर बैन

“उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में संदिग्ध रूप से बर्ड फ्लू का मामला सामने आया है। इस कारण 15 हजार से ज्यादा मुर्गियों की मौत की खबर है। ये घटना रामपुर जिले के सीहोर गांव में एक कुक्कुट पालन केंद्र में हुई है”

रामपुर 14 / ०८ / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि और इतनी बड़ी संख्या में मुर्गियों की मौत होने के कारण रामपुर जिला प्रशासन ने 21 दिनों के लिए चिकन, अंडों और अन्य कुक्कुट उत्पादों की बिक्री और परिवहन पर बैन लगा दिया है। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बर्ड फ्लू को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं।

चिकन परोसने वाले भोजनालय बंद रहेंगे

रामपुर के जिलाधिकारी ने बर्ड फ्लू से मुर्गियों की मौत को ध्यान में रखते हुए एक आपात बैठक बुलाई। उन्होंने जिले भर में चिकन परोसने वाले भोजनालयों और सभी चिकन की दुकानों को तीन सप्ताह के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है। अगली सूचना तक जिले के भीतर और बाहर कुक्कुट और कुक्कुट उत्पादों के परिवहन पर भी रोक लगा दी गई है।

सीएम योगी ने दिए दिशा-निर्देश 

  • बर्ड फ्लू के दृष्टिगत प्राणी उद्यानों में विशेष सतर्कता बरती जाए।
  •  प्राणी उद्यान, पक्षी विहार, नेशनल पार्क और वेटलैंड क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश।
  •  संरक्षित पशु-पक्षियों के आहार व स्वास्थ्य की गहन जांच अनिवार्य।
  •  कर्मचारियों को पीपीई किट और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर जोर।
  •  पोल्ट्री फार्मों की मानकों के अनुरूप विशेष निगरानी के आदेश।
  •  संक्रमण के मानव स्वास्थ्य पर प्रभावों की गहन समीक्षा के निर्देश।
  •  राष्ट्रीय संस्थानों से सतत संपर्क और सुझावों के त्वरित क्रियान्वयन पर बल।

जू, पक्षी विहार,नेशनल पार्क में अलर्ट

उत्तर प्रदेश के वन-पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने भी बर्ड फ्लू के मुद्दे पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रामपुर में कुछ मुर्गियों में बर्ड फ्लू पाया गया है। जू, पक्षी विहार,नेशनल पार्क में अलर्ट जारी कर दिया गया है। ज़ू में मीट जांच करके दिया जाए और पीपीई किट पहनने का भी निर्देश दिया गया है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.