“शाहगंज क्षेत्र के अर्गूपुर खुर्द गांव निवासी राजगीर युवक की शनिवार की रात मकान की शटरिंग करते समय 11 हजार वोल्टेज करंट की चपेट में आने से मौत हो गई”
जौनपुर/शाहगंज 30 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
पुलिस के अनुसार फूलचंद बिंद (40) पूरा सरवन गांव निवासी विनोद बिंद के नवनिर्मित मकान बनाने का कार्य कर रहा था। शनिवार की रात मकान के छत की शटरिंग करते समय सामने से गुजरी 11 हजार वोल्टेज हाईटेंशन तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा-पढ़ी करते हुए पोस्ट मार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा 'धर्म स्वतंत्रता कानून 2026': जबरन धर्मांतरण पर 7…
CM योगी का सख्त एक्शन: 'दबंग रास्ता न दें तो लाचार लेखपाल, कानूनगो और तहसीलदार…
ओडिशा में भीषण बाढ़: 13 लाख लोग प्रभावित, सरकार ने किया ₹1,000 करोड़ के राहत…
वाराणसी के 1400 साल पुराने कर्दमेश्वर महादेव मंदिर में मिलीं 4 'अदृश्य ऊर्जा रेखाएं', BHU…
नितिन नवीन की टीम में चुनावी राज्यों पर बड़ा दांव: यूपी को मिली सबसे ज्यादा…
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: यूपी, पंजाब और गुजरात में नए प्रभारियों की नियुक्ति, स्मृति…