“उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित कनिष्ठ सहायक व कनिष्ठ लिपिक की परीक्षा रविवार को जिले के 20 केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा में 8972 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 4118 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी”
जौनपुर 30 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
पहली बार परीक्षा के दौरान केंद्र पर कक्ष निरीक्षकों के साथ ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी कराई गई। किस कक्ष में किस शिक्षक की ड्यूटी लगाई है यह भी दर्ज किया गया।
परीक्षा में कुल पंजीकृत 8972 में से 4858 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। 4118 ने परीक्षा छोड़ दी। कक्ष निरीक्षकों को सुबह सात बजे केंद्र पर बुलाया गया था। गेट पर ही कड़ी निगरानी के बीच परीक्षार्थियों को प्रवेश दिलाया जाएगा।
फिजिकल सत्यापन के बाद ही परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति मिली। सीटीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराई गई। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 तक आयोजित हुई। हर केंद्र पर एक-एक सेक्टर और एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए थे।
परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा टीडी कॉलेज, बी आर पी इंटर कालेज में पहुंचकर परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान नोडल नामित किए गए थे। नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को सह नोडल अधिकारी बनाए गए थे। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
वाराणसी के 1400 साल पुराने कर्दमेश्वर महादेव मंदिर में मिलीं 4 'अदृश्य ऊर्जा रेखाएं', BHU…
नितिन नवीन की टीम में चुनावी राज्यों पर बड़ा दांव: यूपी को मिली सबसे ज्यादा…
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: यूपी, पंजाब और गुजरात में नए प्रभारियों की नियुक्ति, स्मृति…
पश्चिम बंगाल में स्वास्थ्य क्रांति: सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, राज्य में लागू होगी…
'वंदे मातरम्' पर गरमाई राजनीति: शुभेंदु अधिकारी और बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी…
17 अगस्त 2026 का राशिफल: नाग पंचमी और सावन की तीसरी सोमवारी का महासंयोग, जानें…