Breaking News

राजस्थान : बच्चों से भरी स्कूल बस के उड़े परखच्चे, 35-40 छात्र घायल

“राजस्थान के झुंझुनूं जिले में स्कूली बच्चों से भरी दो बसें आपस में टकरा गईं जिससे 35-40 बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद परिजनों और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। ये बस बच्चों को लेकर भ्रमण पर जा रही थी”

झुंझुनूं 29 / 09 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क 

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ क्षेत्र में सोमवार सुबह बच्चों से भरी दो स्कूल बसों की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस सड़क दुर्घटना में करीब 35 से 40 स्कूली बच्चे घायल हो गए हैं। इनमें से पांच बच्चों को सीटी स्कैन सहित अन्य जांचों के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सूरजगढ़ की पालिराम ब्रजलाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लगभग 250 छात्र सोमवार सुबह शैक्षणिक भ्रमण के लिए हिसार जा रहे थे। सभी बच्चे चार बसों में सवार थे।

इसी दौरान पिलौद गांव के पास सामने अचानक एक वाहन आ गया। आगे चल रही बस के ड्राइवर ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पीछे से आ रही दूसरी बस अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई। तेज टक्कर से दोनों बसों में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई।

आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकालने में जुट गए। घायल बच्चों को पहले पिकअप वाहन से सूरजगढ़ के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्यों ने एम्बुलेंस और निजी वाहनों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

हादसे की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन भी अस्पताल में बड़ी संख्या में पहुंच गए। अपने बच्चों की सलामती को लेकर परिजनों में बेचैनी और चिंता का माहौल देखा जा रहा है।

वहीं अस्पताल प्रशासन ने तत्काल इलाज शुरू कर दिया है। सूरजगढ़ बीसीएमओ डॉ. हरेंद्र धनखड़ का कहना है कि हालात नियंत्रण में है बच्चों को गंभीर चोटें नहीं आई है।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर में 1 अक्टूबर से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान

जौनपुर में डेंगू-मलेरिया पर प्रहार की तैयारी: 1 अक्टूबर से चलेगा संचारी रोग व दस्तक…

2 hours ago

शाहजहांपुर: जलती चिता पर मीट पकाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर का खौफनाक मामला: जलती चिता पर मीट पकाते 3 शराबी गिरफ्तार, तंत्र-मंत्र की बात…

2 hours ago

दिल्ली में ‘पीएम सूर्यघर पोर्टल’ लॉन्च, 3KW तक के सोलर पैनल मिलेंगे मुफ्त

दिल्ली में 'पीएम सूर्यघर पोर्टल' लॉन्च: 3 किलोवाट तक सोलर पैनल मुफ्त, 2.3 लाख घरों…

2 hours ago

बड़ी राहत: टैक्स बकाया होने पर अब नहीं होगी गिरफ्तारी और सिविल जेल

आयकरदाताओं के लिए बड़ी राहत: CBDT ने बदला नियम, टैक्स बकाया होने पर अब नहीं…

2 hours ago

आजमगढ़ : 50 हजार का इनामी गैंगस्टर रब्बानी सियरहा अंडरपास से गिरफ्तार

आजमगढ़: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी गैंगस्टर रब्बानी सियरहा अंडरपास से…

6 hours ago

यूपी चुनाव 2027: बसपा ने सुल्तानपुर से इम्तियाज भुट्टो को उतारा

यूपी चुनाव 2027: बसपा ने सुल्तानपुर से इम्तियाज भुट्टो को बनाया प्रत्याशी, प्रदेश अध्यक्ष ने…

6 hours ago