“हिमाचल प्रदेश में पंचायत व निकाय चुनावों की तैयारियों तेज हो गई हैं। प्रदेश की पंचायतों में प्रधान बनाने को लेकर भी चर्चाएं चल रही हैं”
शिमला 29 / 09 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क
प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों के चुनावों की तैयारियां को लेकर चुनाव आयोजन की तैयारियों भी पूरी हो गई हैं। राज्य चुनाव आयोग ने चुनावी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए लगभग 20 करोड़ रुपए खर्च करने का अनुमान लगाया है।
यह खर्चा बैलेट पेपर के प्रिंटिंग स्टेशनरी और कर्मचारियों के टीए डीए को लेकर है। इन चुनावों में करीब 35 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, जो चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने में अपना योगदान देंगे। राज्य चुनाव आयोग में इन चुनावों के लिए 3 करोड़ बैलेट पेपर के प्रिंटिंग के ऑर्डर दिए हैं।
चुनाव आयोग इस समय वोटर लिस्ट के प्रारूप को अंतिम रूप देने में जुटा है। बताया जा रहा है कि अगले दो दिनों में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जा सकता है। राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में 20 से 26 सितंबर के बीच हुई ग्राम सभा की बैठकों में वोटर लिस्ट की वेरीफिकेशन पूरी कर ली गई है।
इसमें मृतकों, स्थानांतरित व्यक्तियों और विवाह के बाद अन्य पंचायत में स्थानांतरित महिलाओं के नाम सूची से हटाए गए हैं।
जौनपुर में डेंगू-मलेरिया पर प्रहार की तैयारी: 1 अक्टूबर से चलेगा संचारी रोग व दस्तक…
शाहजहांपुर का खौफनाक मामला: जलती चिता पर मीट पकाते 3 शराबी गिरफ्तार, तंत्र-मंत्र की बात…
दिल्ली में 'पीएम सूर्यघर पोर्टल' लॉन्च: 3 किलोवाट तक सोलर पैनल मुफ्त, 2.3 लाख घरों…
आयकरदाताओं के लिए बड़ी राहत: CBDT ने बदला नियम, टैक्स बकाया होने पर अब नहीं…
आजमगढ़: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी गैंगस्टर रब्बानी सियरहा अंडरपास से…
यूपी चुनाव 2027: बसपा ने सुल्तानपुर से इम्तियाज भुट्टो को बनाया प्रत्याशी, प्रदेश अध्यक्ष ने…