“भारतीय क्रिकेट टीम से हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बौखला गया है। यही वजह रही कि ACC और PCB के चीफ मोहसिन नकवी ट्रॉफी और मेडल मैदान से लेकर चले गए”
नई दिल्ली 29 / 09 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क
एशिया कप 2025 का खिताब भारत जीतने में सफल रहा। एशिया कप 2025 आगाज के साथ ही चर्चा में बना हुआ था और फिर जब टूर्नामेंट का आगाज हुआ तो भारत और पाकिस्तान के बीच जमकर विवाद देखने को मिला।
टीम इंडिया का एशिया कप के फाइनल से पहले 2 बार पाकिस्तान टीम से सामना हुआ और दोनों ही बार पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। टीम इंडिया ने फाइनल मैच में भी अपना स्टैंड कायम रखा और किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी से हाथ नहीं मिलाया। इसके बाद जब चैंपियन टीम को ट्रॉफी देने की बात आई तो बड़ा विवाद खड़ा हो गया।
मोहसिन नकवी की शर्मनाक हरकत
दरअसल, टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष और एशियन क्रिकेट काउंसिल के चीफ मोहसिन नकवी ट्रॉफी लेकर मंच पर भारतीय खिलाड़ियों का इंतजार करते रहे लेकिन कोई नहीं आया।
टीम इंडिया ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी और मेडल नहीं लेंगे। ऐसे में मोहसिन नकवी सिर्फ हाथ मलते रह गए। काफी देर इंतजार करने के बाद जब टीम इंडिया मंच पर ट्रॉफी लेने नहीं आई तो मोहसिन नकवी ट्रॉफी और मेडल लेकर मैदान से तेजी से होटल की तरफ निकल लिए। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में मोहसिन नकवी तेजी से चलते हुए मैदान के बाहर जाते नजर आ रहे हैं। यही नहीं, उनके पीछे-पीछे एक ऑफिशियल एशिया कप की ट्रॉफी ले जाता दिखाई पड़ रहा है। क्रिकेट फैंस ने इस हरकत को शर्मनाक करार दिया है और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB और मोहसिन नकवी की जमकर आलोचना कर रहे हैं।
जौनपुर में डेंगू-मलेरिया पर प्रहार की तैयारी: 1 अक्टूबर से चलेगा संचारी रोग व दस्तक…
शाहजहांपुर का खौफनाक मामला: जलती चिता पर मीट पकाते 3 शराबी गिरफ्तार, तंत्र-मंत्र की बात…
दिल्ली में 'पीएम सूर्यघर पोर्टल' लॉन्च: 3 किलोवाट तक सोलर पैनल मुफ्त, 2.3 लाख घरों…
आयकरदाताओं के लिए बड़ी राहत: CBDT ने बदला नियम, टैक्स बकाया होने पर अब नहीं…
आजमगढ़: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी गैंगस्टर रब्बानी सियरहा अंडरपास से…
यूपी चुनाव 2027: बसपा ने सुल्तानपुर से इम्तियाज भुट्टो को बनाया प्रत्याशी, प्रदेश अध्यक्ष ने…