“राजस्थान पुलिस ने एक लापता लड़की की तलाश करने में तत्परता दिखाते हुए उसे ओमान में बिकने से बचा लिया”
चूरू 01 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
18 साल की लड़की के परिजनों ने पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी घर से गहने और नकद रुपये लेकर फरार हो गई है। इसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की और संबंधित जगहों पर भी इसकी सूचना दी। भारतीय दूतावास से संपर्क करने के बाद राजस्थान पुलिस ने दिल्ली पुलिस के साथ समन्वय किया और लड़की को ओमान के लिए रवाना होने से पहले ही पकड़ लिया।
मामला चुरू जिले के तारानगर कस्बे का है। यहां रहने वाली एक हिंदू युवती को ओमान में रहने वाले मोहम्मद इस्लाम ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। मोहम्मद इस्लाम भी मूल रूप से तारानगर का ही रहने वाला है, लेकिन फिलहाल वह ओमान में रहता है।
लड़की की उम्र 18 साल है और तीन महीने पहले ही आरोपी ने उसका पासपोर्ट बनवाया था। लिहाजा जब दोनों की बात शुरू हुई, तब लड़की नाबालिग थी और उसकी उम्र 18 साल होते ही आरोपी ने उसका पासपोर्ट बनवा दिया। इसके बाद उसे ओमान बुलाया।
प्यार में पागल लड़की मोहम्मद इस्लाम की बताई कैब में बैठी और तारानगर से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गई। घर से निकलते समय वह अपने साथ एक लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के गहने भी ले आई थी।
लड़की के घर से गायब होने के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। लड़की के भाई ने बताया कि बहन बिना बताए घर से निकल गई है। वह अपने साथ गहने और पैसे भी ले गई है। ऐसे में पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू की और संबंधित जगहों पर इसकी जानकारी भी दी।
जब लड़की के दिल्ली एयरपोर्ट में होने की बात पता चली तो दिल्ली पुलिस और भारतीय दूतावास की मदद से चूरू पुलिस ने उसे प्लेन में चढ़ने से पहले ही इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पकड़ लिया।
चुरू एसपी जय यादव स्वयं तारानगर पहुंचे और परिजनों को युवती को सुपुर्द किया। इस मौके पर स्थानीय भाजपा नेता राकेश जांगिड़ और समाज के लोगों ने एसपी यादव का साफा पहनाकर अभिनंदन किया।
पुलिस के अनुसार, मोहम्मद इस्लाम मूलतः तारानगर का निवासी है और फिलहाल ओमान के मस्कट में रहता है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही उसके खिलाफ गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू होगी।
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026: 'लैंड ऑफ राइजिंग सन' से जुड़ा 'लैंड ऑफ सूर्यवंश', उत्तर प्रदेश…
गुजरात में 'ड्राई स्टेट' की खुली पोल: भावनगर में नकली शराब का कहर, 2 की…
बिहार: RJD का राजभवन मार्च बना रणक्षेत्र, तेजस्वी यादव हिरासत में; छात्र आंदोलन में 'AK-47'…
परोपकार ही जीवन की सार्थकता: पीएम मोदी ने संस्कृत 'सुभाषितम्' के जरिए दिया मानव कल्याण…
भारत का 'सुपरफूड' मखाना: बिहार के तालाबों से लेकर ग्लोबल मार्केट तक का शानदार सफर"…
सम्पादकीय: 'ऑपरेशन सिंदूर' का सच— नए भारत का शौर्य और पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा का पर्दाफाश"…