Breaking News

रायबरेली – शादी में शामिल होने जा रहे जीजा-साले सहित तीन की मौत

“यूपी के रायबरेली में शनिवार की रात तेज रफ्तार बोलेरो, ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से जा घुसी। हादसे में बोलेरो सवार जीजा-साले और एक महिला की मौत हो गई। नौ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं”

रायबरेली 24 / 11 / 2024 ख़ुशी मौर्या की रिपोर्ट 

एक साथ तीन लोगों की मौतों ने परिवार को झकझोर दिया। वह शादी में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। मामला बछरावां कोतवाली क्षेत्र के शीतलाखेड़ा गांव का है।

गांव निवासी धुन्नी सिंह की बेटी की शादी हरचंदपुर थाना क्षेत्र के जुग्गा का पुरवा गांव में हुई है। शनिवार को उनकी बेटी के देवर का तिलकोत्सव कार्यक्रम था। धुन्नी सिंह रिश्तेदारों के साथ बोलेरो से तिलकोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे थे।

पीछे से ट्रैक्टर-ट्राली में भिड़ गई

बछरावां-महराजगंज मार्ग होते हुए सभी लोग सलेथू रोड होकर हरचंदपुर जा रहे थे। असनी सुल्तानपुर गांव के पास सड़क किनारे पहले से ही धान लदी ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी थी। रात करीब 8 बजे बोलेरो पीछे से जाकर ट्रैक्टर-ट्राली में भिड़ गई।

हादसे से बोलेरो सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर आकर सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर जेसीबी से मदद से बोलेरो सवार लोगों को बाहर निकालकर सीएचसी बछरावां पहुंचाया।

सीएचसी में शीतलखेड़ा निवासी धुन्नी सिंह (50) पुत्र हरवादीन, उनके साले एवं डीह निवासी रमेश (48) पुत्र रामप्रसाद और ऊसर का पुरवा गांव की रहने वाली उनके साढ़ू रामसेवक की पत्नी निर्मला (45) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। वहीं नौ लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

रविवार को गांव में परिवार के सदस्यों के आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं लेते दिखे। परिवार की खुशियां एक पल में मातम में बदल गईं। गांव में भी घटना से ग्रामीण गमजदा दिखे।

घटनास्थल पर रविवार को लोगों की भीड़ लगी रही। बोलेरो को खंती से बाहर निकाला गया। बताते हैं कि बोलेरो का कभी फिटनेस टेस्ट कराया ही नहीं गया था। 18 दिन पहले इसका पंजीकरण भी खत्म हो गया था। तीन से बिना बीमा के बोलेरो दौड़ रही थी।

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

2 days ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

2 days ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

2 days ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

2 days ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

2 days ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

2 days ago