Breaking News

पंजाब : Pak बॉर्डर से सटे जिलों में हाई अलर्ट, सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द

“भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के मद्देनजर, पंजाब के अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर कई सीमावर्ती जिलों में स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है”

चंडीगढ़ 08 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से सटे पंजाब के कई जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इसके साथ ही सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।  कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब पाकिस्तान के साथ 532 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है। इ

सलिए किसी भी सैन्य तनाव के दौरान पंजाब सरकार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। सीमा के निकट सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और जनता की सुरक्षा के लिए सरकार ने सभी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

पंजाब पुलिस भी पूरी तरह तैयार 

अमन अरोड़ा ने कहा कि रक्षा की दूसरी पंक्ति के रूप में पंजाब पुलिस भी पूरी तरह तैयार है। पंजाब पुलिस आर्मी को पूरा सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि जब भी देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को खतरा होता है, तो पंजाबी हमेशा आगे आते हैं, यहां तक कि अपनी जान भी कुर्बान कर देते हैं।

सीमावर्ती गांवों के लोग सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं

 उधर, भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पंजाब के फिरोजपुर जिले के कुछ सीमावर्ती गांवों के लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर शरण लेना शुरू कर दिया है। हालांकि पाकिस्तान से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित अमृतसर व तरनतारन के गांवों में स्थिति शांत है और लोग रोजमर्रा के अपने काम करते नजर आए। 

ग्रामीणों को जाने के लिए किसी ने नहीं कहा

फिरोजपुर के ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने अपना सामान स्थानांतरित करना शुरू कर दिया है, हालांकि सीमा सुरक्षा बल, भारतीय सेना या किसी भी सरकारी एजेंसी ने इस संबंध में कोई आदेश नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्णय उन्होंने स्वंय लिया है, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए।

फिरोजपुर के टेंडी वाला, कालू वाला, गट्टी राजो के, झुग्गे हजारा, नवी गट्टी राजो के, गट्टी रहीमे के, चांडीवाला, बस्ती भानेवाली, जल्लो गांव के लोग सुरक्षित स्थानों पर जाकर शरण ले रहे हैं। अमृतसर हवाई अड्डे के निदेशक ने लिखित रूप से बताया कि सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान परिचालन 10 मई सुबह 5.30 बजे तक निलंबित कर दिये गये हैं। अमृतसर में उपायुक्त के आदेश पर सभी शिक्षण संस्थान बंद रहे।  

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर में भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

जौनपुर: बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में होगी भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से…

1 hour ago

लखीमपुर खीरी गोलीकांड: युवक ने शिक्षिका को मारकर की आत्महत्या

लखीमपुर खीरी के स्कूल में दिनदहाड़े खौफनाक गोलीकांड: सिरफिरे युवक ने शिक्षिका की हत्या कर…

1 hour ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: सीएम योगी ने जनता के नाम लिखी ‘पाती’

सीएम योगी ने यूपी की जनता के नाम लिखी 'पाती': 4 करोड़ को मिला रोजगार,…

1 hour ago

AI की बगावत: मशीनें छिपा रहीं गलतियां, क्या 10 साल में खत्म होगी दुनिया?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बगावत: क्या 10 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया? नई दिल्ली:…

2 hours ago

एशियन गेम्स 2026: सुचिका ने MMA में जीता ब्रॉन्ज़, शूटिंग टीम को सिल्वर

एशियन गेम्स 2026: सुचिका तारियाल ने MMA में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मेडल;…

2 hours ago

मायावती का अखिलेश पर तंज: PDA रथ में लाल कम, BJP का भगवा ज्यादा

मायावती का अखिलेश पर तीखा हमला: 'PDA रथ में लाल कम, भगवा ज्यादा', पूछा- क्या…

2 hours ago