National

ऑपरेशन सिंदूर : पाकिस्तान में मची है खलबली, जानें अब आगे क्या?

“भारत ने सोमवार की देर रात पाकिस्तान में छुपे आतंकियों को पहलगाम आतंकी हमले का करारा जवाब दिया है। भारत की एयरस्ट्राइक से पाकिस्तान में खलबली मची है। जानें अब आगे क्या होगा?

नई दिल्ली 08 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

भारत के अटैक के बाद पाकिस्तान के वज़ीर-ए-आज़म शहबाज़ शरीफ़ ने नेशनल सिक्योरिटी कमेटी की मीटिंग बुलाई और इसमें शहबाज़ शरीफ के मंत्रियों के साथ पाकिस्तान के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के जनरल साहिर शमशाद मिर्ज़ा, आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर, पाकिस्तान नेवी के चीफ एडमिरल नवीद अशरफ़, पाकिस्तान एयरफ़ोर्स के चीफ एयरमार्शल ज़हीर अहमद बाबर, नेशनल सिक्योरिटी एडवाइज़र और ISI चीफ, जनरल असीम मलिक शामिल हुए।

मीटिंग के बाद दावा किया गया कि पाकिस्तान भारत के एक्शन का जवाब देगा। इसके बाद शहबाज शरीफ पाकिस्तान की नेशनल असेंबली पहुंचे और वहां उन्होंने जज़्बाती तक़रीर की। अपनी हार को जीत बताने की कोशिश की और कहा कि भारत ने रात के अंधेरे में पाकिस्तान पर अटैक किया था लेकिन, पाकिस्तान की आर्मी, नेवी और एयरफ़ोर्स ने भारत को करारा जवाब दिया, इसलिए, पूरे मुल्क की अवाम को पाकिस्तान की फ़ौज को सलाम करना चाहिए।

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में उठी आवाज

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में ज्यादातर नेताओं ने कहा कि भारत को जवाब देना चाहिए, भारत पर हमला करना चाहिए लेकिन पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अगर भारत ऑपरेशन सिंदूर को रोक देता है, अगर भारत दोबारा हमला नहीं करता है तो पाकिस्तान कोई जवाबी कार्रवाई नहीं करेगा।

इसके बाद शहबाज शरीफ के पॉलिटिकल एडवाइजर, राना सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान बात नहीं बढ़ना चाहता है। पाकिस्तान ने इंटरनेशनल कमिटमेंट किया है इसलिए पाकिस्तान, भारत पर हमला नहीं करेगा।

भारत के डिफेंस एक्सपर्ट्स ने कही ये बात

पाकिस्तान के बयानों पर भारत के डिफेंस एक्सपर्ट्स ने कहा कि पाकिस्तान में जो हालात हैं, जनरल आसिम मुनीर के खिलाफ जो नाराजगी है, उसके बाद पाकिस्तान किसी भी हद तक जा सकता है। ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान की फौज के मुंह पर करारा तमाचा है, जिससे जनरल आसिम मुनीर बुरी तरह बौखलाया हुआ है इसलिए जनरल आसिम मुनीर कुछ भी कर सकता है। भारत को किसी भी तरह के मिस एडवेंचर के लिए तैयार रहना चाहिए।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में जिस तरह की अफरातफरी है। जिस तरह की बौखलाहट है, वो साफ नज़र आ रही है। यही वजह है कि ज्यादातर डिफेंस एक्सपर्ट्स का मानना है कि पाकिस्तान अपनी फेस सेविंग के लिए किसी भी तरह का मिस एडवेंचर कर सकता है। हालांकि अगर पाकिस्तान ऐसा करता भी है तो उसे फिर मुंह की खानी पड़ेगी।

पाकिस्तान के वजीरे आजम  भारत को धमकी दे रहे थे, ये गिनवा रहे थे कि पाकिस्तान ने भारत के कितने फाइटर जेट मार दिए। अब उनसे कोई पूछे कि जब हमारी एयरफोर्स पाकिस्तान में घुसी नहीं तो पाकिस्तान का कोई हवाई जहाज हमारी सीमा में Enter किया नहीं, तो फाइटर जेट कैसे गिरे, कहां गिरे पर पाकिस्तानी जनरल्स और वहां के नेता अपनी खाल बचाने के लिए कुछ तो कहेंगे। इसीलिए ऐसी बातों की परवाह नहीं करनी चाहिए और ना ही उनकी धमकियों से डरना चाहिए।

कैसे हैं पाकिस्तान में हालात

इस वक्त पाकिस्तान में जबरदस्त पैनिक है। बहावलपुर आतंकी अड्डा खत्म होने पर पाकिस्तान में सन्नाटा पसरा है। बड़े बड़े डायलॉग मारने वाले आसिम मुनीर ने आज एक लफ्ज तक नहीं बोला है। आज पाकिस्तानी आर्मी मातम मना रही है।

आतंकियों की कब्र में पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने शोक संदेश और फूल भेजे। बहावलपुर हमले के बाद मसूद अजहर सामने नहीं आया। आतंकियों के जनाजे में भी मसूद अजहर नहीं पहुंचा। मसूद अजहर का खानदान इंडियन स्ट्राइक में खत्म हो गया है। मसूद अजहर कह रहा है…वो ज़िंदा क्यों बच गया।

Santosh SETH

Recent Posts

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

5 hours ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

5 hours ago

जौनपुर: दिशा समिति की बैठक में किये गए पांच बड़े फैसले

जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…

6 hours ago

जौनपुर: किसानों की आय बढ़ाने की पहल, 200 कृषकों को बंटे मुफ्त प्याज बीज

जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…

6 hours ago

जौनपुर: रोजगार मेले में जनपद के 589 युवाओं को मिला रोजगार

जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…

6 hours ago

दिवाली: खुशियों का पर्व या प्रदूषण का संकट? पर्यावरण बनाम राजनीति का द्वंद्व

प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…

6 hours ago