जम्मू – कश्मीर : पाकिस्तान ने LoC पर की गोलाबारी, 7 लोगों की मौत, 38 घायल

“भारत ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है। भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला गया है और LoC पर गोलाबारी कर रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से LoC पर की गई गोलाबारी में 7 लोगों की मौत हो गई है और 38 लोग घायल हैं”

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया है। भारत ने पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए गए हैं। इसमें लश्कर और जैश के ठिकाने भी शामिल हैं। पाकिस्तान ने खुद माना है कि भारत ने 24 मिसाइलों से हमला किया है। खबर लिखे जाने तक जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक भारत के हमले से 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर है।

ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में मचा हड़कंप 

भारत ने पाकिस्तान में बैठे आतंक के आकाओं के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इसके तहत पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया गया। भारत की इस कार्रवाई से पूरे पाकिस्तान में तहलका मचा हुआ है। भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और LoC पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। 

सेना ने लश्कर के आतंकी हाफिज सईद के ठिकाने को भी नष्ट कर दिया है। इससे आतंकी और उनके आकाओं को भी ये संदेश साफ कर दिया गया है कि किसी भी हालत में वे बचने वाले नहीं हैं। 

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर में भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

जौनपुर: बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में होगी भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से…

2 hours ago

लखीमपुर खीरी गोलीकांड: युवक ने शिक्षिका को मारकर की आत्महत्या

लखीमपुर खीरी के स्कूल में दिनदहाड़े खौफनाक गोलीकांड: सिरफिरे युवक ने शिक्षिका की हत्या कर…

2 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: सीएम योगी ने जनता के नाम लिखी ‘पाती’

सीएम योगी ने यूपी की जनता के नाम लिखी 'पाती': 4 करोड़ को मिला रोजगार,…

2 hours ago

AI की बगावत: मशीनें छिपा रहीं गलतियां, क्या 10 साल में खत्म होगी दुनिया?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बगावत: क्या 10 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया? नई दिल्ली:…

2 hours ago

एशियन गेम्स 2026: सुचिका ने MMA में जीता ब्रॉन्ज़, शूटिंग टीम को सिल्वर

एशियन गेम्स 2026: सुचिका तारियाल ने MMA में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मेडल;…

3 hours ago

मायावती का अखिलेश पर तंज: PDA रथ में लाल कम, BJP का भगवा ज्यादा

मायावती का अखिलेश पर तीखा हमला: 'PDA रथ में लाल कम, भगवा ज्यादा', पूछा- क्या…

3 hours ago