सऊदी से भारत लौट रहे प्रधानमंत्री, पहलगाम आतंकी हमले के बाद लिया बड़ा फैसला

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब दौरा बीच में ही छोड़कर भारत लौट रहे हैं। जेद्दा से उनका विमान रवाना हो चुका है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री ने तय कार्यक्रम से पहले ही लौटने का निर्णय लिया”

नई दिल्ली 23 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पहलगाम के बायसरन में आतंकवादियों ने कायराना वारदात को अंजाम देते हुए पर्यटकों की बर्बरता से हत्या की। केंद्र सरकार पूरे मामले पर करीबी नजर रख रही है। दो दिवसीय सऊदी अरब दौरे पर गए पीएम मोदी के आज तड़के भारत पहुंचने का अनुमान है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी ने क्राउन प्रिंस के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत के बाद रात्रि भोज में हिस्सा नहीं लिया। प्रधानमंत्री आधी रात के बाद करीब दो बजे भारत के लिए रवाना हुए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी खाड़ी देश की दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद बुधवार को स्वदेश लौटने वाले थे।

खबरों के मुताबिक केंद्र सरकार ने सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक भी बुलाई है। बता दें कि हमला मंगलवार अपराह्न करीब तीन बजे हुआ।