जौनपुर : भाजपा पीडीए समाज को शिक्षा से दूर रखना चाहती हैं -अमित यादव

“समाजवादी मजदूर सभा द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई जिसमें बीजेपी सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों को बंद करने के निर्णय के विरोध किया गया तथा 22 जुलाई 2025 को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल महोदया को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा”

जौनपुर 17 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री अमित यादव जी राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी मजदूर सभा ने कहा कि पूर्व में सरकारें हर एक कोस पर पाठशाला का निर्माण कराती थी ताकि शिक्षा का स्तर बढ़ सके लेकिन वर्तमान की योगी सरकार पाठशाला के बजाय हर एक कोस पर मधुशाला बना रही हैं।

भाजपा का उद्देश्य पीडीए समाज को शिक्षा से दूर रखना हैं। ग्रामीण अंचलों में प्राथमिक विद्यालय का दर्जा अत्यंत ऊंचा हैं। गांव में सरकारी विद्यालय विकास मार्ग का मील का पत्थर हैं। ग्रामीणों की भावना जुड़ी हुई हैं।

अगर किसी विद्यालय में छात्र कम हैं तो उसका जिम्मेदार सरकार स्वयं हैं। उन कमियों को तलाशना चाहिए जिससे छात्रों का रुझान सरकारी विद्यालयों में बढ़ाया जा सके।आगे श्री यादव ने कहा कि सरकारी विद्यालयों का मर्जर न्यायपूर्ण और तर्कसंगत नहीं हैं इसलिए सरकार को इस निर्णय को वापस लेना चाहिए।

राम प्रताप बिंद और विशाल कनौजिया को जिला उपाध्यक्ष मजदूर सभा का बनाया गया। रमाशंकर चौहान को जिला सचिव और सादिक अली को जिला कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया और साहब लाल बिंद  को विधानसभा शाहगंज का सचिव मनोनीत किया गया।

बैठक की अध्यक्षता मनोज कुमार शर्मा, जिला अध्यक्ष और संचालन मंजय कनौजिया ने किया। विशिष्ट अतिथि श्रीमती सीमा खान जी राष्ट्रीय सचिव रही। साथ ही श्री प्रदीप यादव जिला उपाध्यक्ष और अखिलेश यादव जफराबाद विधानसभा अध्यक्ष और साथ में तौसीफ सिद्दीकी और मेहंदी लाल जी आदि लोगों उपस्थित रहें।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्री वाले बयान पर सीएम योगी और ओपी राजभर का सपा पर हमला

यूपी चुनाव: 'आजम खान बनेंगे गृह मंत्री' वाले शिवपाल के बयान पर बवाल, CM योगी…

13 hours ago

जनगणना : केंद्र ने जारी की 40 सवालों की सूची, जानिए क्या-क्या पूछा जाएगा

जनगणना 2027 की अधिसूचना जारी: आपसे पूछे जाएंगे जाति और बैंक बैलेंस समेत कुल 40…

13 hours ago

दिल्ली में बम की धमकी: हाई कोर्ट, एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को उड़ाने का अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में दहशत: हाई कोर्ट, IGI एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को…

13 hours ago

यूपी चुनाव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50 हजार का प्लान !

यूपी चुनाव से पहले 'आधी आबादी' पर दांव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50,000 देने…

19 hours ago

14 अगस्त 1947 विभाजन की विभीषिका: इतिहास का खूनी विस्थापन

14 अगस्त 1947: विभाजन की विभीषिका, जब आजादी के जश्न पर हावी हो गया था…

19 hours ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: पीएम ने दी 1947 के पीड़ितों को श्रद्धांजलि

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: पीएम मोदी ने पीड़ितों के संघर्ष को किया नमन, कहा- 'शून्य…

19 hours ago