“बाढ़ के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्टिव हो गए हैं और लगातार दूसरे दिन पटना और हाजीपुर के प्रभावित इलाकों का दौरा किया”
पटना, 21 सितंबर (पीबीएनएस)
बिहार में कई जिलों में गंगा नदी सहित कई नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने के बाद हालात बिगड़ते जा रहे हैं।
पटना में भी गंगा के तटीय इलाकों में नदी का पानी घुस गया है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्टिव हो गए हैं और लगातार दूसरे दिन पटना और हाजीपुर के प्रभावित इलाकों का दौरा किया है।
मुख्यमंत्री ने गंगा के बढ़ते जलस्तर का जायज़ा लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ कंगन घाट जाकर गंगा के जलस्तर का जायज़ा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह हालत पर नज़र बनाए रखे और जरूरी कदम उठाएं। मुख्यमंत्री ने कंगन घाट से लेकर हाजीपुर तक बाढ़ ग्रस्त इलाक़ो का जायज़ा लिया।
इस दौरान उन्होंने रिलीफ़ कैंप में जाकर वहां रह रहे रहे लोगों से लिया फ़ीड बैक लिय़ा है। सीएम ने जल संसाधन विभाग को पूरी तरह मुस्तैद रहने के साथ लगातार मॉनिटरिंग करते रहने का आदेश दिया है।
उन्होंने आदेश दिया है कि जिन इलाकों में पानी बढ़ रहा है, संभावित परिस्थितियों पर पूरी नजर रखें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव भी मौजूद रहे।
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…
यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…
भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…
जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…
जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…
छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…