पटना – दानापुर और मनेर के दियारा इलाके के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में

“गांवों में कई स्कूलों में भी पानी घुस गया है, जिससे पढ़ाई बाधित हो रही है। सड़कों पर 2 से 3 फीट तक पानी भर जाने के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ है। बाढ़ से घबराए लोग सुरक्षित और ऊँचे स्थानों पर पलायन कर रहे हैं”

पटना 22 / 09 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पटना में दानापुर और मनेर के दियारा इलाके में गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे हेतनपुर, कासीमचक, पुरानी पानापुर, मानस, नवदियरी समेत सात पंचायतों के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

सैकड़ों एकड़ में फैली फसलें बाढ़ के पानी में डूब चुकी हैं। गांवों में कई स्कूलों में भी पानी घुस गया है, जिससे पढ़ाई बाधित हो रही है। सड़कों पर 2 से 3 फीट तक पानी भर जाने के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ है।

बाढ़ से घबराए लोग सुरक्षित और ऊँचे स्थानों पर पलायन कर रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए स्थानीय प्रशासन सक्रिय है। भाजपा नेता और पूर्व लोकसभा सांसद रामकृपाल यादव ने प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री वितरित की।

वहीं, एसडीएम दिव्या शक्ति ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सरकारी नावों का परिचालन किया जा रहा है और किसी भी प्रकार की सहायता के लिए जिला प्रशासन की मदद ली जा सकती है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर जाएं और स्थिति सामान्य होने तक सतर्क रहें।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

6 days ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

6 days ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

6 days ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

6 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

6 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

6 days ago