हिमाचल समाचार – अब शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों ने किया जोरदार प्रदर्शन

“शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन, वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगो को लेकर विरोध प्रदर्शन, देवभूमि संघर्ष समिति शिलाई के तत्वावधान में हुआ प्रदर्शन, बन रही अवैध मस्जिदों व मजारों के निर्माण पर रोक लगाने की मांग”
शिलाई 22 / 09 / 2024 संतोष प्रजापति की रिपोर्ट
शिमला के संजौली मस्जिद विवाद के बाद पूरे हिमाचल प्रदेश में माहौल गरमाया हुआ है।। इसी कड़ी में देवभूमि संघर्ष समिति के बैनर तले सिरमौर के शिलाई में विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।
विरोध प्रदर्शन के बाद एक ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। जिसमें मुख्य रूप से वक्फ बोर्ड को निरस्त करने और हिमाचल में बन रही अवैध मस्जिदों के निर्माण पर रोक लगाने की मांग की गई।
प्रदर्शन कर रहे रहे हिंदू समाज से जुड़े लोगों ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर बाहरी राज्यों से हिमाचल में पहुंच रहे विशेष समुदाय के लोगों का वेरिफिकेशन किया जाए।
क्योंकि देवभूमि के अंदर इन लोगो द्वारा जिस तरीके से अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है यह बेहद चिंतनीय विषय है। उन्होंने कहा कि बक्फ बोर्ड द्वारा हिमाचल प्रदेश में कई संपत्तियों पर अपना हक जमाया जा रहा है।
संजौली मस्जिद निर्माण भी इसी का एक उदाहरण है। प्रदर्शनकारी ने यह भी बताया कि सिरमौर जिला में बड़ी संख्या में अवैध तरीके से मस्जिद और मजारों का निर्माण हो रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि विशेष समाज के लोग जो यहां बिना वेरिफिकेशन के पहुंच रहे हैं उनके द्वारा यहां लव जिहाद के साथ-साथ लैंड जिहाद को अंजाम दिया जा रहा है।
ऐसे में अब समय आ गया है जब अपनी माटी और बेटियों की इज्जत बचाना जरूरी हो गया है और आने वाले समय में हिंदू समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।
शिलाई में भी मस्जिद के लिए ली गई है जमीन
जिला सिरमौर के शिलाई में शनिवार को वक्फ बोर्ड व प्रदेश में अवैध घुसपैठियों को लेकर विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया। हिंदू संगठनों ने विश्राम गृह प्रांगण के बाहर युवाओं व महिलाओं की भीड़ को संबोधित किया तथा कहा कि शिलाई क्षेत्र में भी मुस्लिमों ने जमीन खरीद ली है।
गत्ताधार में एक मुस्लिम ने 14 बीघा जमीन खरीद ली है और जमीन का मालिक अब इस मुस्लिम के पास नौकर बन गया है। द्राबिल पंचायत में भी 22 मुस्लिमों ने जमीनों की पावर आफ अटॉर्नी ग्रामीणों से ली हुई है जो दुख का विषय है। इस बात को लेकर हिंदू संगठन लाल हैं।
Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

2 days ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

2 days ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

2 days ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

2 days ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

2 days ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

2 days ago