Breaking News

इजरायल के ड्रोन हमले में पाकिस्तान के जहाज को बड़ा नुकसान, चौंका भारत !

“पूरी दुनिया की नजरें एक बार फिर खाड़ी क्षेत्र पर आकर टिक गई है। यहां इस बार निशाने पर पाकिस्तान आया है। इजरायल और फिलिस्तीन के बीच छिड़ी जंग के बीच अब इसकी जद में पाकिस्तान आ चुका है। इजरायल के ड्रोन हमले में पाकिस्तान के जहाज को बड़ा नुकसान हुआ है”

नई दिल्ली 29 / 09 / 2025 द पॉलिटिक्स गेन डिजिटल डेस्क 

इस बात की जानकारी खुद पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने दी है। मोहसिन नकवी ने बताया कि किस तरह से पाकिस्तानी जहाज को इजरायली ड्रोन ने निशाना बनाया है।

मोहसिन नकवी ने इजरायल पर सनसनीखेज आरोप लगाए। उनका दावा है कि पाकिस्तान क्रूज से भरे एलपीजी टैंकर पर इजरायली ड्रोन ने जबरदस्त हमला किया है। 

पाकिस्तान के ये जहाज यमन के रास अल इशा पोर्ट पर खड़ा था। तभी इस पाकिस्तान जहाज पर इजरायली ड्रोन टूट पड़े। पाकिस्तान पर ये इजरायल का पहला और अनोखा हमला है।

मजे की बात देखिए कि कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान ने सऊदी अरब के साथ एक डिफेंस डील की थी। जिसके तहत एक देश पर हमला दूसरे देश पर भी हमला माना जाएगा।

लेकिन यहां पर इजरायल ने अपने हमले में एक ऐसा खेल कर दिया, जिसके बाद अब तो सऊदी अरब भी इजरायल के इस हमले की तारीफ करने पर मजबूर हो जाएगा। 

पाकिस्तान के जिस जहाज पर हमला हुआ है वो यमन के पोर्ट पर खड़ा था। इस जहाज पर 27 लोगों का दल सवार था। जिसमें से 24 पाकिस्तानी थे और दो श्रीलंकाई और एक नेपाल का नागरिक शामिल था।

इजरायल ने हूति आतंकियों पर हमला करने के दौरान पाकिस्तान के इस जहाज पर भी ड्रोन अटैक कर दिया। इजरायल के इस हमले के बाद पाकिस्तान के जहाज में आग लग गई।

हालांकि इस आग को बुझा दिया गया और पाकिस्तान ने बयान जारी किया कि हमारा जहाज अब सुरक्षित है और वो पाकिस्तान के लिए निकल चुका है। लेकिन पाकिस्तान के जहाज पर लिमिटेड स्ट्राइक करके इजरायल ने अपनी मंशा बता दी है। 

शहबाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र में खड़े होकर गाजा की खूब तारीफ कर रहे थे। इजरायल को भला बुरा कर रहे थे। ऐसे में पाकिस्तान को इजरायल ने भी तोहफा दे दिया है।

इजरायल ने जानबूझकर पाकिस्तान के उसी जहाज को निशाना बनाया जिसमें एलपीजी गैस भरी थी ताकी पाकिस्तान की ऊर्जा आपूर्ति पर ही हमला किया जाए।

आपको याद होगा कि हाल ही में पाकिस्तान और सऊदी के बीच एक डिफेंस डील हुई थी। वही डील जिसमें हम पर हमला मतलब तुम पर हमला और तुम पर हमला मतलब हम पर हमला माना जाएगा।

लेकिन इजरायली ड्रोन ने पाकिस्तानी जहाज को ऐसे जगह पर ठोका है जहां पर पहले से ही सऊदी अरब का दुश्मन बैठा है। इजरायल ने सऊदी अरब पर हमला करने वाले हूति विद्रोहियों को ठोका और उसी दौरान पाकिस्तानी जहाज को भी उड़ा दिया। ऐसे में अब सऊदी अरब किस मुंह से इजरायल की निंदा करेगा। 

Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

18 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

22 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

22 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

23 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

23 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

23 hours ago