पश्चिम बंगाल : एक अक्तूबर से भारी बारिश की चेतावनी

“आईएमडी ने एक अक्तूबर से पश्चिम बंगाल के अधिकांश हिस्सों में भारी से अत्यधिक बारिश की चेतावनी दी है। इसके मद्देनर ममता बनर्जी सरकार ने आपात तैयारियां शुरू कर दी हैं। पूरे त्योहार के सीजन में एक नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहेगा, जो चौबीसों घंटे काम करेगा”

कोलकाता 29 / 09 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क 

पश्चिम बंगाल सरकार ने एक अक्तूबर से भारी बारिश की संभावना के मद्देजनर आपातकालीन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।  

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। अधिकारी ने बताया, स्थिति को ध्यान में रखते हुए, हमने व्यापक आपात तैयारी शुरू कर दी है। सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है। मुख्यमंत्री स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं।

हाल ही में कोलकाता और आसपास के इलाकों में तेज बारिश और बिजली का करंट लगने की घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई थी। प्रशासन ने एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। इस नियंत्रण कक्ष में एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तैनात करेंगे। 

उन्होंने कहा, चौबीस घंटे निगरानी की व्यवस्था की जाएगी। यह नियंत्रण कक्ष 26 सितंबर से सात सितंबर, 20 से 24 अक्तूबर और 27 से 28 अक्तूबर तक पूरे त्योहार के सीजन में चालू रहेगा। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है, जिससे दो अक्तूबर से चार अक्तूबर के बीच पश्चिम बंगाल के अधिकतर हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 

आईएमडी ने यह भी कहा है कि इस दौरान कुछ इलाकों में 35-45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती हैं।

विभाग के बुलेटिन में कहा गया, समुद्र की स्थिति खराब रह सकती है। मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे उत्तर और मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर, खासकर पश्चिम बंगाल-ओडिशा तटों के पास, दो दिनों तक समुद्र में न जाएं। 

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर में 1 अक्टूबर से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान

जौनपुर में डेंगू-मलेरिया पर प्रहार की तैयारी: 1 अक्टूबर से चलेगा संचारी रोग व दस्तक…

6 hours ago

शाहजहांपुर: जलती चिता पर मीट पकाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर का खौफनाक मामला: जलती चिता पर मीट पकाते 3 शराबी गिरफ्तार, तंत्र-मंत्र की बात…

6 hours ago

दिल्ली में ‘पीएम सूर्यघर पोर्टल’ लॉन्च, 3KW तक के सोलर पैनल मिलेंगे मुफ्त

दिल्ली में 'पीएम सूर्यघर पोर्टल' लॉन्च: 3 किलोवाट तक सोलर पैनल मुफ्त, 2.3 लाख घरों…

6 hours ago

बड़ी राहत: टैक्स बकाया होने पर अब नहीं होगी गिरफ्तारी और सिविल जेल

आयकरदाताओं के लिए बड़ी राहत: CBDT ने बदला नियम, टैक्स बकाया होने पर अब नहीं…

7 hours ago

आजमगढ़ : 50 हजार का इनामी गैंगस्टर रब्बानी सियरहा अंडरपास से गिरफ्तार

आजमगढ़: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी गैंगस्टर रब्बानी सियरहा अंडरपास से…

10 hours ago

यूपी चुनाव 2027: बसपा ने सुल्तानपुर से इम्तियाज भुट्टो को उतारा

यूपी चुनाव 2027: बसपा ने सुल्तानपुर से इम्तियाज भुट्टो को बनाया प्रत्याशी, प्रदेश अध्यक्ष ने…

10 hours ago