Breaking News

जम्मू-कश्मीर : आर्मी कैंप में संदिग्ध धमाका, दो जवान गंभीर रूप से घायल

“पुंछ जिले के सुरनकोट सब डिविजन के दाराबा इलाके में सेना के कैंप में धमाका हुआ है। सेना ने इलाके की घेराबंदी कर छानबीन शुरू कर दी है। मौके पर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की टीम भी पहुंची हुई है”

पुंछ 29 / 09 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क 

जम्मू-कश्मीर  के पुंछ जिले के सुरनकोट सब डिविजन के द्राबा क्षेत्र में स्थित सेना की स्थानीय राष्ट्रीय राइफल बटालियन के कैंप में सोमवार शाम एक संदिग्ध धमाका हुआ, जिसमें भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह धमाका शाम 7 बजकर 50 मिनट पर हुआ। 

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि संभवत: दुर्घटनावश ग्रेनेड फटने से यह हादसा हुआ है। धमाके की आवाज सुनते ही सेना ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। 

मौके पर पहुंची SOG की टीम

साथ ही पुलिस का स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) भी मौके पर पहुंच चुकी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल धमाके के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। जांच एजेंसियां हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही हैं।

जानिए धमाके को लेकर क्या बोली सेना?

सेना के प्रवक्ता ने बताया धमाके की खबर तो समाने आई है। अभी जांच चल रही है। अभी यह मामला आतंक के साथ जुड़ा नहीं लग रहा है। जब सब कुछ सही से पुख्ता जाए उस के बाद जानकारी साझा की जाएगी।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर में 1 अक्टूबर से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान

जौनपुर में डेंगू-मलेरिया पर प्रहार की तैयारी: 1 अक्टूबर से चलेगा संचारी रोग व दस्तक…

7 hours ago

शाहजहांपुर: जलती चिता पर मीट पकाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर का खौफनाक मामला: जलती चिता पर मीट पकाते 3 शराबी गिरफ्तार, तंत्र-मंत्र की बात…

7 hours ago

दिल्ली में ‘पीएम सूर्यघर पोर्टल’ लॉन्च, 3KW तक के सोलर पैनल मिलेंगे मुफ्त

दिल्ली में 'पीएम सूर्यघर पोर्टल' लॉन्च: 3 किलोवाट तक सोलर पैनल मुफ्त, 2.3 लाख घरों…

7 hours ago

बड़ी राहत: टैक्स बकाया होने पर अब नहीं होगी गिरफ्तारी और सिविल जेल

आयकरदाताओं के लिए बड़ी राहत: CBDT ने बदला नियम, टैक्स बकाया होने पर अब नहीं…

7 hours ago

आजमगढ़ : 50 हजार का इनामी गैंगस्टर रब्बानी सियरहा अंडरपास से गिरफ्तार

आजमगढ़: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी गैंगस्टर रब्बानी सियरहा अंडरपास से…

11 hours ago

यूपी चुनाव 2027: बसपा ने सुल्तानपुर से इम्तियाज भुट्टो को उतारा

यूपी चुनाव 2027: बसपा ने सुल्तानपुर से इम्तियाज भुट्टो को बनाया प्रत्याशी, प्रदेश अध्यक्ष ने…

11 hours ago