“पठानकोट एयरबेस पर पाकिस्तान की तरफ से लगातार हमले हो रहे हैं। भारतीय सेना एक-एक कर पाकिस्तान की सभी मिसाइलों को नाकाम करने में लगी हुई है। पाकिस्तान की सभी मिसाइलों को मार गिराया गया है”
चंडीगढ़ 08 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
पंजाब के पठानकोट एयरबेस पर पाकिस्तान लगातार हमला कर रहा है। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी मिसाइलों को मार गिराया है। पूरे पठानकोट में ब्लैक आउट किया गया है। सूत्रों से मिलीं जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से जुगियाल साइट पर ड्रोन एक्टिविटी भी देखी गई है।
भारत की ओर से एयर डिफेंस सिस्टम S400 को एक्टिव कर दिया गया है, जो लगातार पाकिस्तान की मिसाइलों को हवा में ही मार गिरा रहा है। इतना ही नहीं खबर यह भी आ रही है कि भारत के S 400 ने पाकिस्तान के जेएफ 17 एयरक्राफ्ट को भी मार गिराया है। पाकिस्तान ने पठानकोट एयरबेस समेत पंजाब के कई शहरों पर हमले किए हैं।
जिसे देखते हुए एहतियातन तौर पर इन जगहों पर ब्लैक आउट कर दिया गया है। पंजाब के अमृतसर, खासा, जालंधर में ड्रोन हमले किए गए, जिन्हें एयर डिफेंस S 400 ने मार गिराया है। पंजाब में अब तक किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भारतीय सेना का भी ऑपरेशन लगातार जारी है।
राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…
वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…
NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…
दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…
सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…