Breaking News

जालंधर में सेना ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन

“भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। पाकिस्तान ने पंजाब के कई शहरों को निशाना बनाकर हवाई हमला किया है। जबकि कुछ जगहों पर हमले के सायरन बज रहे हैं। भारत ने पाकिस्तानी हमलों को नाकाम कर दिया है। इस बीच पंजाब के अमृतसर जिले में पूर्ण ब्लैकआउट कर दिया गया है”

चंडीगढ़ 08 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

होटल, मार्किट समेत सभी जगहों पर टोटल ब्लैकआउट कर दिया गया है। सभी जगहों पर लाइट बंद कर दी गई है। वहीं, फ़िरोज़पुर शहर में भी ब्लैकआउट किया गया है। मोहाली में भी ब्लैकआउट किया गया है। यहां पर सायरन बज रहे हैं। प्रशासन ने जनता से घरों में रहने की सलाह दी है। फ़िरोज़पुर बॉर्डर पर भी पाकिस्तानी सेना की हलचल बढ़ गई है। भारतीय सेना भी मुस्तैद है। 

ताजा जानकारी के अनुसार, अमृतसर एयरपोर्ट के नजदीक गांव वडाला में पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया गया है। पाकिस्तान के हवाई हमले में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। भारतीय सेना पाकिस्तान के हवाई हमलों को नाकाम कर रही है। अमृतसर, खास, जालंधर में पाकिस्तान ड्रोन देखे गए हैं। वहीं,  चंडीगढ़ में हवाई हमले के सायरन बजाए जा रहे हैं। तत्काल ब्लैकआउट किया गया है। 

इन जिलों में ब्लैकआउट के दिए गए थे आदेश

इससे पहले भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच छह सीमावर्ती जिलों – अमृतसर, तरन तारन, गुरदासपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का और पठानकोट में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक ब्लैकआउट का भी आदेश दिया गया था। इसके साथ ही शादियों, समारोहों और धार्मिक आयोजनों में आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगाने के लिए विशेष आदेश जारी किए गए थे। 

राज्य सरकारों के निर्देशों के अनुसार, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए कई जिलों में नागरिक सुरक्षा अधिनियम, 1968 के तहत मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है।” इसमें कहा गया है कि शादियों और त्योहारों जैसे नियमित आयोजनों के दौरान आतिशबाजी से अक्सर लोगों में डर और भ्रम की स्थिति पैदा होती है, जिससे कानून और व्यवस्था बिगड़ सकती है। 

Santosh SETH

Recent Posts

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

5 hours ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

5 hours ago

जौनपुर: दिशा समिति की बैठक में किये गए पांच बड़े फैसले

जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…

5 hours ago

जौनपुर: किसानों की आय बढ़ाने की पहल, 200 कृषकों को बंटे मुफ्त प्याज बीज

जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…

6 hours ago

जौनपुर: रोजगार मेले में जनपद के 589 युवाओं को मिला रोजगार

जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…

6 hours ago

दिवाली: खुशियों का पर्व या प्रदूषण का संकट? पर्यावरण बनाम राजनीति का द्वंद्व

प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…

6 hours ago