पठानकोट एयरबेस पर पाकिस्तान का हमला

“पठानकोट एयरबेस पर पाकिस्तान की तरफ से लगातार हमले हो रहे हैं। भारतीय सेना एक-एक कर पाकिस्तान की सभी मिसाइलों को नाकाम करने में लगी हुई है। पाकिस्तान की सभी मिसाइलों को मार गिराया गया है”

चंडीगढ़ 08 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पंजाब के पठानकोट एयरबेस पर पाकिस्तान लगातार हमला कर रहा है। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी मिसाइलों को मार गिराया है। पूरे पठानकोट में ब्लैक आउट किया गया है। सूत्रों से मिलीं जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से जुगियाल साइट पर ड्रोन एक्टिविटी भी देखी गई है। 

भारत की ओर से एयर‍ डिफेंस सिस्‍टम S400  को एक्‍ट‍िव कर द‍िया गया है, जो लगातार पाकिस्तान की मिसाइलों को हवा में ही मार गिरा रहा है। इतना ही नहीं खबर यह भी आ रही है कि भारत के S 400 ने पाक‍िस्‍तान के जेएफ 17 एयरक्राफ्ट को भी मार ग‍िराया है। पाकिस्तान ने पठानकोट एयरबेस समेत पंजाब के कई शहरों पर हमले किए हैं।

जिसे देखते हुए एहतियातन तौर पर इन जगहों पर ब्लैक आउट कर दिया गया है। पंजाब के अमृतसर, खासा, जालंधर में ड्रोन हमले किए गए, जिन्हें एयर डिफेंस S 400 ने मार गिराया है। पंजाब में अब तक किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भारतीय सेना का भी ऑपरेशन लगातार जारी है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.