नई दिल्ली 08 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
जम्मू में गुरुवार शाम पाकिस्तान ने हमास स्टाइल पर हमला किया है। भारत ने दुश्मन देश की सभी मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया है। जम्मू के ऊपर के हवाई दृश्य बिल्कुल इजराइल पर हमास स्टाइल की तरह दिख रहा था। ऐसा लग रहा था हमले जैसे किसी सस्ते रॉकेट से किया गया हो।
जम्मू में हमले की कोशिश नाकाम
पाकिस्तान की ओर से सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया पर 8 मिसाइलें दागी गईं थीं। भारतीय सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स (S-400) ने इन हमलों को हवा में ही रोक लिया और ब्लॉक कर दिया। जम्मू के ऊपर के आसमानी दृश्य बिल्कुल हमास स्टाइल में इजरायल पर हमले की याद दिला दिया।
पाकिस्तानी हमले के बीच जम्मू पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच जम्मू पुलिस ने स्थानीय लोगों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है। भारतीय सेना लगातार पाकिस्तानी हमले को नाकाम कर रही है। आप बस एहतियातन कुछ नियमों का पालन जरूर करें। सतर्क रहें और सुरक्षित रहें।
इन नियमों का पालन जरूर करें
सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे ब्लैक आउट अवधि के दौरान सभी प्रकार की लाइटें बंद कर दें। घर के अंदर रहें, सुरक्षित स्थानों पर रहें।
अनावश्यक वाहन न चलाएँ।
घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। अधिकारी स्थिति को नियंत्रण में रखेंगे।
हम सभी से अनुरोध करते हैं कि वे अफ़वाहें या अपुष्ट जानकारी न फैलाएँ, क्योंकि इससे अनावश्यक रूप से घबराहट पैदा हो सकती है।
जम्मू एयरपोर्ट पर स्वार्म ड्रोन हमले को भारतीय सेना ने किया नाकाम
जम्मू प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी ने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि यह अब सामान्य है, ब्लैक आउट (बिजली बंद) एहतियाती है। लोगों को घरों के अंदर रहने और एनडीएमए तथा सरकार द्वारा जारी एसओपी का पालन करने की सलाह दी गई है। जम्मू एयरपोर्ट पर स्वार्म ड्रोन हमले को नाकाम कर दिया गया है। अन्य स्थानों पर भी स्वार्म ड्रोन हमले को नाकाम किया गया।
राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…
वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…
NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…
दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…
सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…