हिमाचल : सोलन सहित चार जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट, स्कूल बंद रखने के आदेश

“हिमाचल प्रदेश के चार जिलों कांगड़ा, मंडी, सोलन, सिरमौर में मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में विभाग ने लोगों से नदी नालों से दूर रहने की अपील की है। लगातार हो रही बारिश से शिमला में चमियाना अस्पताल जाने वाली सड़क मलबा गिरने से बंद हो गई है”

शिमला 30 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

वहीं, भट्टाकुफर में भी गाड़ियों पर पत्थर गिरे हैं। इसके साथ ही संजौली वार्ड के बॉथवेल इलाके में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से एक मकान पर मलबा गिर गया है। इसके चलते इस घर में रह रहे मां बेटी अंदर फंस गए हैं। मेयर पार्षद समेत प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने डीसी को निर्देश जारी करते हुए कहा कि रेड अलर्ट वाले जिलों में स्कूल बंद रखें। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। मौसम विभाग ने जिला सोलन, सिरमौर, कांगड़ा एवं मंडी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। 

हिमाचल प्रदेश के मंत्री जगत सिंह नेगी ने राज्य में अचानक आई बाढ़ और भारी बारिश पर कहा कि शिमला, कांगड़ा और सिरमौर जिलों में भारी बारिश हुई है, जिसका कुछ असर कुल्लू क्षेत्र में भी पड़ा है। अचानक आई बाढ़ से जान-माल का काफी नुकसान हुआ है।

धर्मशाला (कांगड़ा जिला) में एक बिजली परियोजना स्थल पर नौ लोग अचानक आई बाढ़ में फंस गए, आठ बह गए और एक बच गया। अब तक छह शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें से एक की आज पहचान हुई है। कई क्षेत्रों में सड़क संपर्क, पेयजल योजनाएं और बिजली लाइनें भी प्रभावित हुई हैं। सड़क संपर्क, बिजली और जल व्यवस्था को बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

सोमवार को एक समीक्षा बैठक निर्धारित की गई है, जिसमें राजस्व और आपदा प्रबंधन, पीडब्ल्यूडी, जल शक्ति विभाग और बिजली विभाग के अधिकारी शामिल होंगे, जो स्थिति का आकलन करेंगे और आगे की कार्रवाई की योजना बनाएंगे।

सभी जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन इकाइयों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, जिसमें क्षेत्रीय और तहसील स्तर के अधिकारी, विशेष रूप से राजस्व, पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ शामिल हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन व सिरमौर, जबकि सोमवार को सिरमौर, सोलन, शिमला और बिलासपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। एक से 4 जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। सोलन, कांगड़ा, मंडी व सिरमौर जिलों के कुछ क्षेत्रों में बाढ़ की भी आशंका जताई गई है।

Santosh SETH

Recent Posts

महाराष्ट्र : 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026, जाने नियम

महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा 'धर्म स्वतंत्रता कानून 2026': जबरन धर्मांतरण पर 7…

3 hours ago

उत्तर प्रदेश :लापरवाही पर लेखपाल, कानूनगो और तहसीलदार होंगे सस्पेंड

CM योगी का सख्त एक्शन: 'दबंग रास्ता न दें तो लाचार लेखपाल, कानूनगो और तहसीलदार…

3 hours ago

ओडिशा बाढ़: 13 लाख प्रभावित, CM का 1000 करोड़ के पैकेज का ऐलान

ओडिशा में भीषण बाढ़: 13 लाख लोग प्रभावित, सरकार ने किया ₹1,000 करोड़ के राहत…

3 hours ago

वाराणसी के कर्दमेश्वर महादेव मंदिर में मिलीं 4 अदृश्य ऊर्जा रेखाएं

वाराणसी के 1400 साल पुराने कर्दमेश्वर महादेव मंदिर में मिलीं 4 'अदृश्य ऊर्जा रेखाएं', BHU…

12 hours ago

नितिन नवीन की नई टीम में क्या है उत्तर प्रदेश का चुनावी सबसे बड़ा दांव ?

नितिन नवीन की टीम में चुनावी राज्यों पर बड़ा दांव: यूपी को मिली सबसे ज्यादा…

12 hours ago

BJP : यूपी के प्रभारी बने विनोद तावड़े, स्मृति ईरानी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: यूपी, पंजाब और गुजरात में नए प्रभारियों की नियुक्ति, स्मृति…

12 hours ago