“नीतीश कुमार ने बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन की घोषणा की है। चुनाव से पहले उन्होंने सफाईकर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। बता दें कि इसी साल बिहार में चुनाव होना है”
पटना 27 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
बिहार में चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार ने एक और बड़ी घोषणा की है। उन्होंने राज्य में बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन का निर्देश दिया है। इस आयोग का कार्य सफाईकर्मियों से जुड़ी हर योजनाओं की समीक्षा कर उन्हें लागू करवाना होगा। सीएम नीतीश कुमार ने यह जानकारी एक्स पर दी। बता दें कि सीएम नीतीश कुमार इससे पहले भी कई बड़ी घोषणाएं कर चुके है।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि बिहार राज्य में सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं हितों की सुरक्षा, कल्याण, पुनर्वास, सामाजिक उत्थान, शिकायतों के निवारण तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए मैंने बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन का विभाग को निर्देश दिया है।
यह आयोग सफाईकर्मियों के हितों से संबंधित सुझाव, उनके अधिकारों की सुरक्षा के संबंध में सरकार को सुझाव देगा तथा सफाई कार्यों में लगे लोगों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर उसे लागू करवाने हेतु समुचित कार्रवाई करेगा।”
आयोग में कौन-कौन होगा?
सीएम नीतीश कुमार ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, “बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष एवं पांच सदस्य होंगे, जिनमें एक महिला/ट्रांसजेंडर होंगे।
यह आयोग राज्य में सफाई कार्यों से जुड़े समाज के वंचित वर्ग के लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने तथा उनके सामाजिक एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026: 'लैंड ऑफ राइजिंग सन' से जुड़ा 'लैंड ऑफ सूर्यवंश', उत्तर प्रदेश…
गुजरात में 'ड्राई स्टेट' की खुली पोल: भावनगर में नकली शराब का कहर, 2 की…
बिहार: RJD का राजभवन मार्च बना रणक्षेत्र, तेजस्वी यादव हिरासत में; छात्र आंदोलन में 'AK-47'…
परोपकार ही जीवन की सार्थकता: पीएम मोदी ने संस्कृत 'सुभाषितम्' के जरिए दिया मानव कल्याण…
भारत का 'सुपरफूड' मखाना: बिहार के तालाबों से लेकर ग्लोबल मार्केट तक का शानदार सफर"…
सम्पादकीय: 'ऑपरेशन सिंदूर' का सच— नए भारत का शौर्य और पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा का पर्दाफाश"…