“पुलिस ने ककरौली में पथराव मामले में 28 लोगों को नामजद किया है। वहीं 120 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, जिनकी पहचान का काम शुरू हो गया है”
मुज़फ्फरनगर 22 / 11 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार
मीरापुर उपचुनाव में बुधवार को हुए मतदान के दौरान पुलिस पर पथराव प्रकरण में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं।
नामजद लोगों के साथ मौके पर जो लोग मौजूद थे, उनको चिह्नित करने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को भी साक्ष्य के रूप में पुलिस एकत्र कर रही है।
ककरौली में किसान इंटर कॉलेज में मतदान से रोकने से नाराज लोगों ने ककरौली बस अड्डे पर जाम लगाया था। पुलिस ने उन्हें समझाते हुए जाम खुलवाने की कोशिश की थी। तब भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया था।
जिसमें थाना प्रभारी राजीव शर्मा, हेड कांस्टेबल विक्रांत कुमार, शैलेद्र भाटी और कांस्टेबल नवीन पंवार घायल हो गए। इस मामले में जटवाड़ा पुलिस चौकी प्रभारी के. प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने सपा व एआईएमआईएम के 28 नामजद, अज्ञात 120 समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…
यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…
भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…
जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…
जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…
छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…