“जीआरपी की टीम फोर्स के साथ स्टेशन परिसर में चहलकदमी कर रही थी। इसी दाैरान चार लोगों पर शक हुआ। पुलिस ने जब इन लोगों का बैग चेक किया तो बैग में लगभग 49 किलो चांदी के जेवरात थे। पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले आई। इसकी सूचना आयकर विभाग को भी दे दी गई थी”
चंदौली 22 / 11 / 2024 सुनील कुमार की रिपोर्ट
सीओ ने बताया कि जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह दल बल के साथ अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए गस्त कर रहे थे। इसी बीच फुटओवर ब्रिज पर प्लेटफार्म संख्या एक और दो के पास चार संदिग्ध व्यक्ति दिखे। उनके पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर उसमें चांदी के जेवरात मिले। चारों जेवरात से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सके। कोतवाली लाकर तौल करने पर 48. 856 किलो चांदी के जेवरात मिले।
चारों ने अपना नाम क्रमशः विकास कुमार सोनी निवासी मों हयात खान की गली, वार्ड नं. 32 थाना डुमरांव बक्सर (बिहार), सन्नी निवासी वार्ड नं. 13, राम रेखा घाट, बक्सर (बिहार), गोल्डेन वर्मा निवासी नई चौक बक्सर (बिहार) और सरोज कुमार निवासी वार्ड नं. 25 जमुना चौक बक्सर (बिहार) वर्तमान पता सुखरौली पीरो भोजपुर बताया।
इसकी जानकारी आयकर विभाग वाराणसी को भी दी गई। आयकर विभाग की टीम बरामद जेवरात और आरोपियों को अपने साथ ले गई। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग की टीम करेगी। सीओ ने बताया कि बरामद चांदी के आभूषण का मूल्य 50 लाख रुपये हैं।
दिल्ली में SIR विवाद पर भारी बवाल: बैरिकेड्स तोड़े, बसों को घेरा; सौरभ भारद्वाज, संजीव…
वाराणसी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर: मछली विक्रेता को रौंदते हुए दुकान में घुसा,…
राज्यसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से अभिनेत्री कोयल…
यूपी-उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ा मौका: रुड़की में 5 अक्टूबर से शुरू होगी अग्निवीर…
महाराष्ट्र के हिंगोली में 24 घंटे के भीतर तीसरी बार कांपी धरती, लगातार झटकों से…
रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण: स्कार्पियो से UP ले गए प्रतीक राय को, 12 घंटे में…