मंडी : डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने सदर थाने का किया निरीक्षण

“डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने विभागीय आदेशों पर शुक्रवार को सदर थाना का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण 2024 के फस्र्ट क्वाटर का था। निरीक्षण के दौरान जनवरी 2024 से लेकर जून 2024 तक सदर थाना द्वारा किए गए कार्यों को जांचा गया”

मंडी 26 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इस कार्यकाल में थाना का कार्यभार वर्तमान प्रभारी इंस्पैक्टर देशराज के कंधों पर था। वहीं डीएसपी द्वारा जब स्टाफ से थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली और स्टाफ के साथ समन्वय के बारे में पुछा तो स्टाफ ने थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली को बेहतर बताया। स्टाफ का कहना था कि प्रभारी के साथ स्टाफ का समन्वय और व्यवहार अच्छा है। उनके दिशा निर्देशों पर कार्य किए जा रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान डीएसपी द्वारा सदर थाना के अतंर्गत आने वाली चौकियों के भी आवश्यक दस्तावेजों को भी जांचा जाएगा। सदर थाना के सभी रिकॉर्ड व्यवस्थित पाए गए हैं। निरीक्षण के दौरान डीएसपी ने एनडीपीएस, घरेलु हिंसा, एमबीएक्ट, पोक्सो के मामलों में कार्रवाई को जांचा।

सभी मामलों में थाना ने व्यवस्थित रिकॉर्ड प्रस्तुत किए। जिसके लिए डीएसपी ने जहां थाना की कार्यप्रणाली को सराहा वहीं और बेहतर कार्य के निर्देश भी दिए। बता दें कि वर्ष 2024 में पहले छह महीनों की फाइलों को डीएसपी द्वारा जांचा गया है। यह निरीक्षण हर वर्ष कि या जाता है। एक वर्ष को दो श्रेणियों में बांटा गया है। छह-छह महीनों के लिए विभाग द्वारा थाना क्षेत्र के बाहर से डीएसपी रैंक के अधिकारी को जांच का जिम्मा सौंपा जाता है।

“जांच के दौरान सभी रिकार्ड व्यवस्थित पाए गए हैं। वहीं कुछ पहलुओं पर थाना को बारीकी से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के दौरान तैयार की गई रिपोर्ट को जल्द ही उच्च अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा” –संजीव सूद, डीएसपी धर्मपुर