“गीता कॉलोनी में एक शख्स को गोली मारने की घटना सामने आई है। वह अपनी पत्नी के साथ मोमोज खाने के लिए मार्केट में गया था। घटना की पुलिस जांच कर रही है”
नई दिल्ली 04 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में शख्स को गोली मारी गई है। घटना बीती रात की है। जिस शख्स को गोली लगी, उसकी पहचान आदित्य के रूप में हुई है। वह आपराधिक छवि का शख्स बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, आदित्य अपनी पत्नी के साथ मार्केट गया था, इसी दौरान उसको गोली लगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस ने बताया कि डॉ हेडगेवार अस्पताल से रात लगभग 10:10 बजे पुलिस थाना गीता कॉलोनी को सूचना प्राप्त हुई कि आदित्य पुत्र सुभाष निवासी गीता कॉलोनी, दिल्ली, उम्र 22 वर्ष, को उसके चाचा मुरारी शर्मा द्वारा किए गए झगड़े में घायल होने के बाद भर्ती कराया गया है।
इसी बीच, पुलिस उपाधीक्षक से भी सूचना प्राप्त हुई कि झगड़े की उपरोक्त घटना में घायल व्यक्ति को गोली लगी है, जिस पर थाना प्रभारी अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां एसबीआई एटीएम के पास सड़क पर खून के धब्बे पाए गए।
पुलिस ने बताया कि आदित्य पुत्र सुभाष अपनी पत्नी भूमि के साथ मोमोज खाने आया था, जहां उसकी पीठ में चोटें आईं। एसएचओ अन्य कर्मचारियों के साथ डॉ हेडगेवार अस्पताल पहुंचे।
जहां घायल का इलाज चल रहा था और शारीरिक जांच करने पर पता चला कि उसकी पीठ पर गोली लगी है और गोली का लीड उसकी रीढ़ की हड्डी में फंसा हुआ है।
अस्पताल में मौजूद उसकी पत्नी से पूछताछ करने पर पता चला कि उसके पति का आपराधिक इतिहास है और आज दोपहर में ही उसके 3-4 दोस्तों/साथियों ने उसे पैसे वापस करने की धमकी दी थी।
पीड़ित/घायल की आपराधिक पृष्ठभूमि है और उसे पहले जून 2025 में थाना प्रीत विहार में एफआईआर संख्या 242/25 अंडर सेक्शन 118/309(4)/309(6)/311/3(5) बीएनएस के तहत डकैती के एक मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना घायल और उसके साथियों के बीच पैसों के विवाद के कारण हुई प्रतीत होती है। घायल होश में है, लेकिन अभी तक आरोपी का नाम नहीं बता रहा है।
एकलव्य आदर्श विद्यालय के छात्रों का हल्ला बोल: सुविधाओं के अभाव और प्रताड़ना के खिलाफ…
'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर तेज हुई हलचल: 129वें संविधान संशोधन बिल पर JPC की बड़ी…
रायबरेली में CM योगी की करोड़ों की विकास सौगात: राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, बोले-…
साहित्य और संस्कृति को मिलेगी नई धार: इन्द्रप्रस्थ साहित्य भारती और साहित्य परिषद की नई…
भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' में तबाह जैश मुख्यालय फिर खड़ा: पाकिस्तान ने दी 25 करोड़…
उत्तर प्रदेश के जेवर में DRI का बड़ा स्ट्राइक: रिहायशी मकान में चल रही थी…