“घटना रविवार देर रात की है। पीड़िता अपने बॉयफ्रेंड के साथ बात कर रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया और उसके प्रेमी के साथ मारपीट की। प्रेमी ने फोन कर पुलिस को बुलाया तो पीड़िता की जान बच पाई”
कोयंबटूर 04 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक निजी कॉलेज की छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। घटना पीलामेडु की है। यहां एक निजी कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ घूम रही थी।
इसी दौरान तीन आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया। पीड़िता के प्रेमी के साथ मारपीट की। कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस के मुताबिक तीन लोगों ने रविवार देर रात कोयंबटूर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास छात्रा के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया।
क्या है मामला?
एक निजी कॉलेज की पोस्ट ग्रेजुएट छात्रा रविवार रात करीब 11 बजे कोयंबटूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास कार में अपने दोस्त से बात कर रही थी। इसी दौरान दोपहिया वाहन पर आए 3 लोगों ने उन्हें कार में देख लिया।
उसके प्रेमी के साथ मारपीट की और उसका अपहरण कर लिया। वे उसे एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ बलात्कार किया और फिर उसे बिना कपड़ों के छोड़ दिया।
पीड़िता के घायल दोस्त ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की और लड़की को कोयंबटूर हवाई अड्डे से एक किलोमीटर दूर एक निजी कॉलेज के पीछे एक सुनसान इलाके में पाया। सुबह करीब 4 बजे उसे बचाया गया और पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गैंग रेप के तीनों आरोपी ‘हाफ एनकाउंटर’ के बाद गिरफ्तार
छात्रा के साथ हुए गैंग रेप मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार तड़के तीन आरोपियों को ‘हाफ एनकाउंटर’ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान थवसी, कार्तिक और कालीस्वरन के रूप में हुई है, जिन्हें पैर में गोली लगने के बाद कोयंबटूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गैंग रेप की जघन्य घटना के बाद पुलिस ने जांच के लिए 7 विशेष टीमों का गठन किया था। पीड़िता के पुरुष दोस्त की कार जहां से पीड़िता को किडनैप किया गया वहां से कुछ दूरी पर एक बाइक मिली थी, इसी बाइक से आरोपी वहां आए थे। इस बाइक और CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान की।
आरोपियों ने पुलिस पर किया हमला
स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस की स्पेशल टीम को पता चला कि आरोपी कोयंबटूर के उपनगर वेल्लईकणर इलाके में छिपे हुए हैं। पुलिस के वहां पहुंचते ही तीनों आरोपियों ने धारदार हथियार से पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें कांस्टेबल चंद्रशेखर घायल हो गए।
तीनों आरोपियों के पैर में लगी गोली
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिससे तीनों आरोपियों के पैर में गोली लगी और उन्हें तुरंत काबू कर लिया गया। इस घटना को ‘हाफ एनकाउंटर’ बताया जा रहा है।
सभी आरोपियों को रात 3.0 बजे कोयंबटूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए इन तीनों आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है।
एकलव्य आदर्श विद्यालय के छात्रों का हल्ला बोल: सुविधाओं के अभाव और प्रताड़ना के खिलाफ…
'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर तेज हुई हलचल: 129वें संविधान संशोधन बिल पर JPC की बड़ी…
रायबरेली में CM योगी की करोड़ों की विकास सौगात: राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, बोले-…
साहित्य और संस्कृति को मिलेगी नई धार: इन्द्रप्रस्थ साहित्य भारती और साहित्य परिषद की नई…
भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' में तबाह जैश मुख्यालय फिर खड़ा: पाकिस्तान ने दी 25 करोड़…
उत्तर प्रदेश के जेवर में DRI का बड़ा स्ट्राइक: रिहायशी मकान में चल रही थी…