जौनपुर : बुजुर्ग की सोते समय गोली मारकर हत्या, मामला दर्ज

“सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कड़ैला गांव में एक 70 वर्षीय वृद्ध की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, और घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक ने चार टीमों का गठन किया है”

जौनपुर 03 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

मिली जानकारी के अनुसार, कड़ैला गांव निवासी मखन्चू वनबासी (70) अपनी पत्नी के साथ खेत में बनी पाही पर सो रहे थे। शनिवार रात करीब 11:30 बजे कुछ अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और सोते समय ही मखन्चू को गोली मार दी, जिसके बाद वे फरार हो गए।

घटनास्थल पर सीओ और थानाध्यक्ष भी पहुंचे। जांच के दौरान मौके से दो कारतूस के खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने घटना की गंभीरता को देखते हुए इसके खुलासे के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया है। फिलहाल, हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

Santosh SETH

Recent Posts

सेंधवा: सुविधाओं की मांग को लेकर 17 किमी पैदल चले विद्यालय के छात्र

एकलव्य आदर्श विद्यालय के छात्रों का हल्ला बोल: सुविधाओं के अभाव और प्रताड़ना के खिलाफ…

3 hours ago

वन नेशन-वन इलेक्शन: JPC का मंथन, 2029 में लागू होने की संभावना

'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर तेज हुई हलचल: 129वें संविधान संशोधन बिल पर JPC की बड़ी…

3 hours ago

रायबरेली में CM योगी की करोड़ों की सौगात, राहुल गांधी पर तीखा प्रहार

रायबरेली में CM योगी की करोड़ों की विकास सौगात: राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, बोले-…

6 hours ago

इन्द्रप्रस्थ साहित्य भारती और साहित्य परिषद की नई टीम घोषित

साहित्य और संस्कृति को मिलेगी नई धार: इन्द्रप्रस्थ साहित्य भारती और साहित्य परिषद की नई…

7 hours ago

नापाक साजिश: 25 करोड़ से फिर खड़ा हुआ जैश का मुख्यालय!

भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' में तबाह जैश मुख्यालय फिर खड़ा: पाकिस्तान ने दी 25 करोड़…

8 hours ago

DRI की बड़ी कार्यवाई : आवासीय घर में ड्रग फैक्ट्री, 30 किलो एंफेटेमिन जब्त

उत्तर प्रदेश के जेवर में DRI का बड़ा स्ट्राइक: रिहायशी मकान में चल रही थी…

9 hours ago