हिमाचल / मंडी : लडभड़ोल के कथोण में भीषण अग्रिकांड

“लडभड़ोल तहसील क्षेत्र के गांव कथोण में स्लेटपोश मकान में अचानक आग लगने का मामला सामने आया हैं। ये दुर्घटना सोमवार देर रात दो बजे के करीब हुई और आग लगने के असल कारण का पता नहीं चल पाया है”

मंडी 22 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

देर रात जब स्लेटपोश मकान से आग की लपटें उठने लगी तो ग्राम वासियों ने मकान में रह ही बुजुर्ग महिला को बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला।

मिली जानकारी के अनुसार दो मंजिला स्लेटपोश मकान शिवी देवी पत्नी जगदीश शर्मा का है और दुर्घटना के समय बुजुर्ग महिला मकान में अकेली थी।

बता दें कि दो मंजिला स्लेटपोश मकान की ऊपरी मंजिल में आग लगने से मकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है।

स्थानीय निवासियों द्वारा दमकल विभाग बैजनाथ को सूचित किया गया और सूचना मिलने पर दमकल विभाग बैजनाथ की टीम कथोण गांव पहुंची और आग पर काबू पाया ।

आग लगने के असल कारणों का पता नहीं चल पाया हैं पर ये अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।

शिवी देवी के घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है और महिला को लाखों का नुकसान हुआ है। स्थानीय हल्का पटवारी ने मौके का जायजा लिया और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर: कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा में RPL आधारित कृषक प्रशिक्षण शुरू

जौनपुर: कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा में 'आरपीएल' आधारित कृषक प्रशिक्षण का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी…

4 hours ago

डीएम ने चकबंदी मामलों पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों से मांगा जवाब

जौनपुर: 10 साल से लटकी चकबंदी प्रक्रिया पर DM सख्त, काम में लापरवाही बरतने वाले…

4 hours ago

जौनपुर : ड्रिप सिंचाई पर 90% सब्सिडी और मखाना की खेती पर जोर

जौनपुर: किसानों की आय बढ़ाने के लिए उद्यान विभाग का मेगा प्लान, मखाना-मशरूम की खेती…

4 hours ago

जौनपुर / शाहगंज: चावल लदे ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

शाहगंज: पेट्रोल पंप के पास चावल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा चालक,…

4 hours ago

जौनपुर: स्कूल वैन को तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर, 7 बच्चे घायल

जौनपुर: ओवरटेक के चक्कर में तेज रफ्तार बस ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 7…

20 hours ago

IIT मद्रास MSMEs संगोष्ठी : डिजिटल कॉमर्स से ‘लोकल से ग्लोबल’ की उड़ान

'लोकल से ग्लोबल' की उड़ान: IIT मद्रास में MSMEs के लिए डिजिटल कॉमर्स पर राष्ट्रीय…

21 hours ago