जौनपुर : पूर्व विधायक सोमारू राम का 85 वर्ष की आयु में निधन

“जौनपुर के पूर्व विधायक सोमारू राम का मंगलवार शाम लखनऊ के एक निजी अस्पताल में 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले चार माह से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से जिले में शोक व्याप्त है”

जौनपुर 22 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, सोमारू राम बीते चार माह से अस्वस्थ थे। 28 सितंबर को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार शाम करीब छह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके पुत्र और समाजवादी पार्टी नेता संजय सरोज ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर देर रात तक पैतृक निवास पतौरा गांव लाया जाएगा। बुधवार सुबह 10 बजे सिंहौली घाट, गोमती नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सोमारू राम का राजनीतिक जीवन ग्राम और ब्लॉक स्तर से शुरू हुआ था। वर्ष 1983 में वे मुफ्तीगंज ब्लॉक के प्रमुख चुने गए।

इसके बाद, उन्होंने 1991 और 2002 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर केराकत विधानसभा से विधायक के रूप में जीत हासिल की।

पूर्व विधायक के निधन की खबर से जिलेभर के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी स्तब्ध हैं।

विधायक और सांसदों सहित तमाम नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने सोमारू राम को एक सच्चे जनसेवक के रूप में याद किया।

पूर्व विधायक के तीन बेटे हैं। मनोज सरोज, संजय सरोज और संतोष सरोज। मनोज पूर्व प्रधान हैं। वर्तमान में मनोज की पत्नी ग्राम प्रधान है।

संजय सरोज सपा के टिकट पर केराकत से विधानसभा चुनाव लड़े थे, लेकिन भाजपा के दिनेश चौधरी से हार गए थे। संतोष सरोज बिजनेसमैन हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर: कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा में RPL आधारित कृषक प्रशिक्षण शुरू

जौनपुर: कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा में 'आरपीएल' आधारित कृषक प्रशिक्षण का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी…

3 hours ago

डीएम ने चकबंदी मामलों पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों से मांगा जवाब

जौनपुर: 10 साल से लटकी चकबंदी प्रक्रिया पर DM सख्त, काम में लापरवाही बरतने वाले…

3 hours ago

जौनपुर : ड्रिप सिंचाई पर 90% सब्सिडी और मखाना की खेती पर जोर

जौनपुर: किसानों की आय बढ़ाने के लिए उद्यान विभाग का मेगा प्लान, मखाना-मशरूम की खेती…

3 hours ago

जौनपुर / शाहगंज: चावल लदे ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

शाहगंज: पेट्रोल पंप के पास चावल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा चालक,…

3 hours ago

जौनपुर: स्कूल वैन को तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर, 7 बच्चे घायल

जौनपुर: ओवरटेक के चक्कर में तेज रफ्तार बस ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 7…

19 hours ago

IIT मद्रास MSMEs संगोष्ठी : डिजिटल कॉमर्स से ‘लोकल से ग्लोबल’ की उड़ान

'लोकल से ग्लोबल' की उड़ान: IIT मद्रास में MSMEs के लिए डिजिटल कॉमर्स पर राष्ट्रीय…

20 hours ago