हिमाचल / मंडी : बिंद्रावणी डंपिंग साइट पर लगी आग

“मंडी नगर निगम की बिंद्रावणी स्थित डंपिंग साइट पर अचानक भीषण आग लग गई। जिससे नगर निगम को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा”

मंडी 22 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

आग की चपेट में आकर कूड़े की छंटाई और निष्पादन के लिए इस्तेमाल की जा रही एक महत्वपूर्ण ट्रामल मशीन उसकी कन्वेयर बेल्ट और एक पुराना ट्रैक्टर पूरी तरह जलकर राख हो गए। 

गौरतलब है कि बिंद्रावणी डंपिंग साइट पर गाजियाबाद की जीरोन इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी प्रतिदिन लगभग 200 टन कचरे का निष्पादन कर रही है।

कंपनी को वर्ष 2026 तक 54,000 टन पुराने कचरे को समाप्त करने का लक्ष्य सौंपा गया है। ट्रामल मशीन कचरे से प्लास्टिक, कांच, धातु और कागज जैसे पदार्थो को अलग करने के लिए उपयोग की जाती थी।

इसके जलने से कचरा निष्पादन की प्रक्रिया में गंभीर बाधा उत्पन्न हो सकती है। इस घटना ने न केवल नगर निगम को भारी वित्तीय नुकसान पहुंचाया है, बल्कि पर्यावरणीय प्रबंधन और कचरा निष्पादन योजनाओं पर भी असर डाला है।

दमकल विभाग को सुबह मिली सूचना

दमकल विभाग को सुबह करीब छह बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं।

आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि आग पर नियंत्रण पा लिया गया, लेकिन ट्रामल मशीन और ट्रैक्टर को नहीं बचाया जा सका।

दोपहर में फिर सुलगी आग

दोपहर बाद डंपिंग साइट पर आग एक बार फिर सुलग उठी, जिससे मौके पर दोबारा दमकल विभाग को बुलाना पड़ा। समय रहते कार्रवाई करने से स्थिति को दोबारा नियंत्रित कर लिया गया।

जांच के आदेश, जल्द बहाली के प्रयास

नगर निगम मंडी के आयुक्त रोहित राठौर ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन संभावना है कि यह पटाखों की चिंगारी या शॉर्ट सर्किट से लगी हो।

इस पूरे मामले की जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। हम जल्द ही निष्पादन कार्य को पटरी पर लाने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे।

Santosh SETH

Recent Posts

कौमी इंसाफ मोर्चा का पंजाब बंद, हाईवे जाम, जानें क्या खुला-क्या बंद

कौमी इंसाफ मोर्चा का 'पंजाब बंद': बंदी सिखों की रिहाई के लिए चक्का जाम, जानें…

7 minutes ago

मुंबई कुर्ला क्रेन हादसा: रिहायशी इलाके में पलटी MMRDA की क्रेन, 8 घायल

मुंबई के कुर्ला में बड़ा हादसा: संतुलन बिगड़ने से रिहायशी इलाके में पलटी विशाल क्रेन,…

28 minutes ago

जौनपुर: कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा में RPL आधारित कृषक प्रशिक्षण शुरू

जौनपुर: कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा में 'आरपीएल' आधारित कृषक प्रशिक्षण का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी…

5 hours ago

डीएम ने चकबंदी मामलों पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों से मांगा जवाब

जौनपुर: 10 साल से लटकी चकबंदी प्रक्रिया पर DM सख्त, काम में लापरवाही बरतने वाले…

5 hours ago

जौनपुर : ड्रिप सिंचाई पर 90% सब्सिडी और मखाना की खेती पर जोर

जौनपुर: किसानों की आय बढ़ाने के लिए उद्यान विभाग का मेगा प्लान, मखाना-मशरूम की खेती…

5 hours ago

जौनपुर / शाहगंज: चावल लदे ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

शाहगंज: पेट्रोल पंप के पास चावल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा चालक,…

5 hours ago