कोलकाता : बंगाल के इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान होगी झमाझम बारिश

“पश्चिम बंगाल के कई जिलों में शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। उत्तर और दक्षिण 24 परगना, नदिया, मुर्शिदाबाद, पश्चिम मिदनापुर और झारग्राम में बारिश की चेतावनी जारी की गई है”

कोलकाता 23 / 05 / 2025 संतोष सेठ के साथ आई बाल की रिपोर्ट 

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना के कारण पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में 28 मई से भारी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले रविवार और सोमवार तक पूरे बंगाल में बारिश देखी जा सकती है। 23 मई को पुरुलिया, पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, नादिया और उत्तर 24 परगना जिले हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। इसके साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 

 उत्तर बंगाल के मालदा, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर जिलों में एक या दो स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ तेज आंधी के साथ भारी वर्षा की गतिविधि होने की संभावना है।  

बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं

आईएमडी ने बताया कि हवा के अनुकूल रुख और बंगाल की खाड़ी में नमी के कारण बृहस्पतिवार से अगले कुछ दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। 27 मई के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तर में कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है, जो अगले दो दिनों में और अधिक स्पष्ट हो जाएगा।

मौसम विभाग ने बताया कि झारग्राम, पुरुलिया, हुगली व पश्चिम बर्धमान जिलों में एक या दो स्थानों पर तेज हवा के साथ गरज के साथ बारिश होने और हल्की से मध्यम वर्षा होने का पूर्वानुमान है जबकि पश्चिम मेदिनीपुर और बीरभूम में भारी वर्षा हो सकती है। आईएमडी ने बताया कि दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और उत्तरी दिनाजपुर जिलों में कुछेक स्थान पर बारिश होने का पूर्वानुमान है।  

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.