जौनपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य निदेशालय लखनऊ की टीम ने किया निरीक्षण

“जौनपुर/बक्शा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौपेड़वा का शुक्रवार को स्वास्थ्य निदेशालय लखनऊ से राज्य कीट विज्ञान विशेषज्ञ डॉ विपिन कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया जिसमें एंटी रेबीज वैक्सीनेशन एवं वेक्टर बॉर्न डिजीज से संबंधित कार्यों की समीक्षा किया गया जिसमें समस्त कार्यों के प्रति संतुष्टि दिखाई”

जौनपुर 24 / 05 / 2025 वरुण यादव की रिपोर्ट 

इससे पहले ग्रामसभा बीबीपुर में भ्रमण किया गया वहां पर आशा के द्वारा किए गए कार्यों को सराहा गया। अंत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बक्सा एट नौपेड़वा का स्थलीय भ्रमण किया मरीजों से कुशलक्षेम पूछा साफ़ सफाई व व्यवस्था देखकर सभी स्टाफ की सराहना किया।

इस दौरान जिला कीट विज्ञान विशेषज्ञ डॉ जिया उल हक, अधीक्षक डॉ जी के सिंह, असिस्टेंट मलेरिया अधिकारी अशोक कुमार,डॉ आलोक रघुवंशी, डॉ मनीष सोनकर, राकेश कुमार एच ई ओ, सौरभ कुमार बी पी एम, नितेश यादव बी सी पी एम, आदि उपस्थित रहे।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.