Breaking News

कोलकाता : जलप्रलय से सड़कें बनीं सैलाब, मेट्रो-ट्रेन सेवा ठप, 10 की मौत

“भारी बारिश के चलते कोलकाता की सड़कों में पानी का सैलाब आया हुआ है। भारी बारिश के चलते कोलकाता के कई इलाकों की बिजली सेवा भी ठप हो गई है। लोगों को ऑफिस जाने में सुबह-सुबह काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है”

कोलकाता 23 / 09 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क 

‘शहर ऑफ जॉय’ के नाम से जाना जाने वाला कोलकाता के लोग भारी बारिश से परेशान हैं। मूसलाधार बारिश ने शहर में जलप्रलय ला दिया है। कई इलाकों में घुटनों से ऊपर जलभराव हो गया, सड़कें सैलाब बन गईं हैं। भारी बारिश के चलते मेट्रो और ट्रेन सेवाएं ठप हो गईं। भारी बारिश के बीच अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है। 

इस कारण कोलकाता में हुई भारी बारिश

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव क्षेत्र के कारण तटीय इलाकों पर भारी बारिश हुई है। पिछले 24 घंटों में कोलकाता में 247.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो 1 सितंबर से 22 सितंबर तक की कुल बारिश (176 मिमी) से कहीं ज्यादा है। 

देर रात हुई मूसलाधार बारिश

कोलकाता के अलीपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने कहा, ‘कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण कोलकाता में देर रात मूसलाधार बारिश हुई है। ये बारिश मंगलवार को पूरे दिन और बुधवार को भी होती रहेगी।’

कोलकाता के अलावा अन्य जिलों में भी हो रही बारिश

कुछ इलाकों जैसे गारिया कमदहारी में तो सिर्फ 6 घंटों में 332 मिमी, जोधपुर पार्क में 285 मिमी और कालीघाट में 280 मिमी बारिश हुई। यह मानसून सीजन के बाद असामान्य बारिश का रूप ले चुकी है।

जिसका असर दक्षिण बंगाल के पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, झारग्राम और बांकुड़ा जिलों तक फैल गया है। इन सभी जिलों में जमकर बारिश हो रही है।

कोलकाता में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि कोलकाता में भारी बारिश बुधवार तक हो सकती है, जबकि 25 सितंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की आशंका से और भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है।

Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

6 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

11 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

11 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

11 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

11 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

11 hours ago