“हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में मंगलवार सुबह पंजाब के बठिंडा से मां चामुंडा मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रक बस से टकराकर पलट गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हो गए। हादसे का शिकार श्रद्धालु लंगर सेवा के लिए जा रहे थे”
कांगड़ा 23 / 09 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क
बस से ट्रक टकराने के बाद कुछ श्रद्धालु चलते ट्रक से कूद गए थे, जिससे 6 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज सिविल अस्पताल देहरा में चल रहा है।
ट्रक में श्रद्धालुओं के साथ-साथ लंगर का सामान भी भरा हुआ था, जिसमें एक दर्जन से अधिक गैस सिलेंडर रखे थे। गनीमत रही कि हादसे के दौरान सिलेंडरों में विस्फोट नहीं हुआ, नहीं तो नुकसान और बड़ा हो सकता था।
HRTC बस से टक्कर के बाद हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, यह हादसा कांगड़ा के ढलियारा में हुआ। श्रद्धालुओं से भरा ट्रक (PB03BQ-1344) बठिंडा से चामुंडा मंदिर की ओर जा रहा था।
रास्ते में यह ट्रक धर्मशाला से होशियारपुर की ओर जा रही एचआरटीसी बस से टकरा गया। टक्कर के बाद ड्राइवर ने ट्रक को तेज रफ्तार में भगाने की कोशिश की।
इस दौरान कुछ श्रद्धालु डर के कारण चलते ट्रक से कूद गए। थोड़ी दूरी पर राधा स्वामी सत्संग भवन ढलियारा के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और खाई में जा गिरा।
स्थानीय लोगों ने की मदद, पुलिस ने शुरू की जांच हादसे में एक बच्चा भी घायल हुआ है। मृतक और सभी घायल श्रद्धालु बठिंडा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को निजी वाहनों व एम्बुलेंस 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…
वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…
NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…
दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…
सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…