Breaking News

कोलकाता : SIR के कारण ‘बांग्लार बाड़ी’ परियोजना में देरी

“केंद्रीय सहायता बंद होने के बाद ‘बांग्लार बाड़ी’ योजना को राज्य की अपनी निधि से पूरा करने की घोषणा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की थी”

कोलकाता 25 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पहली किस्त में करीब 12 लाख लाभार्थियों को राशि मिल भी चुकी है। दिसंबर में दूसरे चरण के 16 लाख 36 हजार से अधिक परिवारों को पहली किस्त देने की योजना थी, लेकिन राज्य में चुनाव आयोग द्वारा लागू एसआईआर प्रक्रिया के कारण यह वितरण अब जनवरी तक टल गया है।

सोमवार को नवान्न में कैबिनेट बैठक के बाद वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि जनवरी के मध्य तक सभी लाभार्थियों को राशि दे दी जाएगी। उनके अनुसार, 16,36,522 बांग्लार बाड़ी लाभार्थियों को जनवरी तक यह राशि मिल जाएगी। प्रशासनिक दबाव के बावजूद काम पूरा किया जाएगा।

बैठक में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए डब्ल्यूबीडीआईसी के विभिन्न औद्योगिक पार्कों-कूचबिहार, कल्याणी, उलूबेड़िया, बिष्णुपुर और फलता में कुल सात प्लॉट उद्योगपतियों को आवंटित करने का भी निर्णय लिया गया। साथ ही, ‘पथश्री’ परियोजना के तहत बड़े पैमाने पर सड़क निर्माण को मंज़ूरी मिली।

‘पथश्री ग्रामीण’ में 9,000 नई सड़कें (15,011 किमी) और ‘पथश्री अर्बन’ में 11,365 सड़कें (5,019 किमी) बनाई जाएंगी। मंत्री ने कहा कि प्रशासनिक दबाव बढ़ा है, लेकिन विकास की रफ्तार नहीं रुकेगी।

Santosh SETH

Recent Posts

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

2 minutes ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

12 minutes ago

बेंगलुरु: 5 करोड़ की नकली दवाओं का भंडाफोड़, FDA ने 16 लाइसेंस किए रद्द

बेंगलुरु: 5 करोड़ की नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, कर्नाटक FDA ने 16…

21 minutes ago

ओडिशा: अंतिम मतदाता सूची जारी, राज्य में 3.16 करोड़ मतदाता

ओडिशा चुनाव: अंतिम मतदाता सूची जारी, 3.16 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे मतदान, 58 लाख…

29 minutes ago

दलित वोटबैंक पर सपा की नजर, BJP का 400 करोड़ का मास्टरस्ट्रोक

यूपी चुनाव: 21% दलित वोटबैंक पर सपा की नजर, अखिलेश के 'नीले दांव' के खिलाफ…

36 minutes ago

जौनपुर में 1 अक्टूबर से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान

जौनपुर में डेंगू-मलेरिया पर प्रहार की तैयारी: 1 अक्टूबर से चलेगा संचारी रोग व दस्तक…

9 hours ago