Breaking News

पश्चिम बंगाल : SIR का ‘असर‘ मध्यमग्राम में बस्ती रातोंरात हुई सूनी !

“मध्यमग्राम पालिका के 3 नंबर वार्ड विश्वासपाड़ा इलाके में रातोंरात सन्नाटा पसर गया है। यहां की लगभग पचास से अधिक झुग्गियाँ और छोटे घरों में ताला बंद हैं। यहां तक कि बस्ती के कुछ घर ऐसे भी खुले पड़े हैं जहां रसोई का सामान और स्कूल की किताबें-कॉपियां भी पड़ी हैं”

मध्यमग्राम 25 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

यहां रहने वाले सैकड़ों लोग अचानक ही घरों को ऐेसे ही छोड़कर चले गये और अब यहां सन्नाटा पसरा है। स्थानीय निवासियों का कहना है SIR की घोषणा के बाद ही एक के बाद कुछ लोगों की संख्या कम होने लगी थी मगर अब यहां बनाये गये घरों में कोई नहीं है क्योंकि यहां रहने वाले ‘बांग्लादेशी’ नागरिक थे जो संभवतः देश वापसी की कोशिश में हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप- इन ‘बांग्लादेशियों’ के पास थे भारतीय दस्तावेज

इलाके के निवासी वारिश अहमद ने बताया कि इस जगह पर पहले सुंदरवन से स्थायी निवासी आकर बसे थे मगर फिर यहां जलजमाव की परेशानी को देखते हुए वे लोग यहां से कहीं और जाने लगे, वहीं लगभग 10 सालों से बांग्लादेशियों ने आकर रहना शुरू कर दिया था।

वे यहां कबाड़ का काम करते थे जबकि घर की महिलाएं परिचारिकाओं का काम करती थी। घर के बच्चे स्थानीय स्कूलों में पढ़ने भी जाते थे। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि उनके लिए भी चौंकाने वाली बात यह थी कि इन सभी के पास वोटर कार्ड, आधार कार्ड भी था। वे सरकारी योजनाओं को लाभ भी ले रहे थे।

फिर आखिरकार ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने इस तरह से रातोंरात इलाका छोड़ दिया। हालांकि सूनी बस्ती और स्थानीय लोगों के उठाये गये सवालों पर अब राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी लग रहे हैं।

स्थानीय माकपा नेता अहमद अली खान ने कहा कि ये उजड़ी बस्ती सरासर प्रशासन की लापरवाही को दर्शाते हैं कि आखिरकार इतनी संख्या में लोग बॉर्डर पार कर कैसे भारत में आये और कैसे सालों से यहां ऐसे रह पाये।

वहीं मध्यमग्राम पालिका के चेयरमैन निमाई घोष ने कहा कि किसी भी गैर भारतीय को राज्य सरकार की किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलता है।

Santosh SETH

Recent Posts

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

2 hours ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

3 hours ago

जौनपुर: दिशा समिति की बैठक में किये गए पांच बड़े फैसले

जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…

3 hours ago

जौनपुर: किसानों की आय बढ़ाने की पहल, 200 कृषकों को बंटे मुफ्त प्याज बीज

जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…

3 hours ago

जौनपुर: रोजगार मेले में जनपद के 589 युवाओं को मिला रोजगार

जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…

3 hours ago

दिवाली: खुशियों का पर्व या प्रदूषण का संकट? पर्यावरण बनाम राजनीति का द्वंद्व

प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…

3 hours ago