Breaking News

कोलकाता : SIR विरोधी रैली में ममता ने भरी हुंकार

“ममता ने कहा, ‘अगर मेरा बंगाल अच्छा होगा, तो देश अच्छा होगा। और अगर हम पर हमला हुआ, तो इसके नतीजे भुगतने होंगे”

कोलकाता 25 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी SIR के खिलाफ विरोध करने के लिए मतुआगढ़ के ठाकुरनगर में हैं। मुख्यमंत्री ने इस दौरान बनगांव शहर के त्रिकोण पार्क में एक पब्लिक मीटिंग को सम्बोधित किया। ममता बनर्जी ने अपने भाषण के दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए SIR को भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत बताया।

‘इलेक्शन कमीशन’ अब एक निष्पक्ष संस्था नहीं रही

ममता बनर्जी ने बोंगांव में एसआईआर विरोधी रैली में कहा कि इलेक्शन कमीशन’ अब एक निष्पक्ष संस्था नहीं रही बल्कि ‘बीजेपी कमीशन’ बन गई है। उन्होंने बीएलओ का जिक्र करते हुए कहा ‘SIR पैनिक की वजह से 35-36 लोग मर गए।

10 लोग BLO हॉस्पिटल में भर्ती हैं। रिंकू ने मरने से पहले कृष्णानगर में एक लेटर लिखा था। उसने लिखा था कि मेरी मौत के लिए इलेक्शन कमीशन ज़िम्मेदार है।’

मैं वोट मांगने नहीं आई हूं

उन्होंने कहा ‘मैं तुम्हें भरोसा दिलाने आई हूं। मैं वोट मांगने नहीं आई हूं। मैंने फॉर्म नहीं भरा है। तुम भरोगे ? क्या भाजपा शासित राज्यों में एसआईआर का आयोजन यह दर्शाता है कि केंद्र स्वीकार करता है कि वहां ‘घुसपैठिये’ मौजूद हैं।

एसआईआर के बाद जब मतदाता सूची का मसौदा जारी हो जाएगा तब लोगों को चुनाव आयोग और भाजपा द्वारा पैदा की गई आपदा का एहसास होगा। यदि एसआईआर दो-तीन वर्षों में किया जाए, तो हम इस प्रक्रिया को हरसंभव संसाधन के साथ समर्थन देंगे।’

बिहार भाजपा का मकड़जाल भांप नहीं पाया

ममता बनर्जी ने बिहार चुनाव के परिणामों का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार चुनाव का नतीजा SIR का परिणाम है, विपक्ष वहां भाजपा की चाल को भांप नहीं सका। अगर भाजपा बंगाल में मुझे चोट पहुंचाने की कोशिश करेगी तो मैं पूरे भारत में उसकी नींव हिला दूंगी।

घायल बाघ को मत मारो

ममता ने चेतावनी दी, ‘आप जानते हैं, एक घायल बाघ एक ज़िंदा बाघ से ज़्यादा खतरनाक होता है। इसलिए उसे मत मारो। अगर तुमने उसे मारा, तो तुम्हें उसके नतीजे भुगतने होंगे।’ अगर रोहिंग्या घुसते हैं, तो वे कहां से घुस रहे हैं?

SIR मिजोरम, मणिपुर, असम में क्यों नहीं हो रहा है। यह बंगाल में हो रहा है। क्योंकि, बंगाल पर कब्ज़ा करना है। अंग्रेज बंगाल पर कब्ज़ा नहीं कर सके, इसीलिए यह राजधानी थी।’

ममता ने कहा, “अगर मेरा बंगाल अच्छा होगा, तो देश अच्छा होगा। और अगर हम पर हमला हुआ, तो इसके नतीजे भुगतने होंगे।”

Santosh SETH

Recent Posts

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

2 hours ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

3 hours ago

जौनपुर: दिशा समिति की बैठक में किये गए पांच बड़े फैसले

जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…

3 hours ago

जौनपुर: किसानों की आय बढ़ाने की पहल, 200 कृषकों को बंटे मुफ्त प्याज बीज

जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…

3 hours ago

जौनपुर: रोजगार मेले में जनपद के 589 युवाओं को मिला रोजगार

जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…

3 hours ago

दिवाली: खुशियों का पर्व या प्रदूषण का संकट? पर्यावरण बनाम राजनीति का द्वंद्व

प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…

3 hours ago