Breaking News

जानिए! कौन हैं महमूद पठान? जिसने गुजरात के अहमदाबाद में बसा दिया था ‘मिनी बांग्लादेश’

“अहमदाबाद शहर की चंदोला झील के पास बड़े पैमाने पर बांग्लादेशियों द्वारा बनाए गए अवैध घरों को तोड़ा गया है। बांग्लादेशियों को शरण देने पर प्रशासन ने महमूद पठान उर्फ लल्लू बिहारी के फॉर्म हाउस को भी गिरा दिया”

अहमदाबाद 30 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पहलगाम आतंकी हमले के बाद गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा बुलडोजर एक्शन हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के ग्रीन सिग्नल के बाद अहमदाबाद नगर निगम (AMC) और शहर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चंदोला झील के पास पिछले सालों में हुए अवैध निर्माण को साफ कर दिया गया।

बड़े बुलडोजर एक्शन में बांग्लादेशियों का आका बनकर उभरे महमूद पठान उर्फ लल्लू बिहारी के आलीशान घर को गिरा दिया गया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि बांग्लादेश से चोरी-छिपे सीमा पार करके आने वालों के लिए लल्लु बिहारी मददगार था।

उसकी सिस्टम में ऐसी पैठ थी कि वह हर एक दस्तावेज बनवा देता था। महमूद पठान उर्फ लल्लू बिहारी के नाम से फेमस हुए इस माफिया ने तालाब में मिट्‌टी डालकर कब्ज़ा किया। इसके बाद उस पर अपना साम्राज्य खड़ा किया था।

चंडोला झील को बनाया ‘बांग्लादेश’

अहमदाबाद पुलिस ने चंदोला झील के पास रह रहे लगभग 1000 अवैध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया था। इनकी जांच में महमूद पठान का नाम सामने आया था। जिसने अपना पूरा साम्राज्य एक ही क्षेत्र में स्थापित कर लिया था। मंगलवार को लल्लू बिहारी का पूरा साम्राज्य खत्म हो गया।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि अगर कोई बांग्लादेश से आता तो अहमदाबाद में उससे कहा जाता कि वह लल्लू बिहारी के पास जाए, वह उसका काम कर देगा। उसने सैकड़ों बांग्लादेशियों को शरण दी। ऐसे वह अपना पूरा साम्राज्य खड़ा करता गया।

पुलिस को एक्शन में उसके घर के बाहर महंगी गाड़ियां मिलीं। सामने आया है कि इस इलाके में जितने भी ऑटो, ट्रैक्टर थे। वह सभी से पार्किंग का पैसा भी उगाही करता था। सामने आया है कि लल्लू बिहारी के गुर्गे पूरे साम्राज्य को संभाले हुए थे लेकिन अहमदाबाद पुलिस ने एक ही रात में सब खत्म हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस भी दर्ज किया है।

अलर्ट पर रही अहमदाबाद पुलिस

अहमदाबाद पुलिस आयुक्त जीएस मलिक के अनुसार इस पूरे एक्शन के लिए काफी बड़ी तैयारी की गई थी। उन्होंने बताया कि 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ, एसआरपी, क्राइम ब्रांच और एसओजी की टीमों की मदद ली गई।

इस कार्रवाई में 74 जेसीबी, 200 ट्रक और 1800 नगर निगम कर्मियों को इस कार्रवाई में लगाया गया। पुलिस के अनुसार लल्लू बिहारी उर्फ लालूभाई को चंदोला क्षेत्र में पठान के नाम से जाना जाता है। उसने अपने बेटे फतेह मुहम्मद इस अवैध कारोबार में शामिल कर रखा था।

उसने इसकी शुरुआत चंदोला झील के पास एक कच्चे शेड से की थी। इसके बाद यहां धीरे-धीरे गांव बन गया था। वह पार्किंग स्थल, गोदाम और छोटे कमरे बनाकर उन्हें किराये पर देता था। जब बांग्लादेशी वहां पहुंचते तो वह उनके अवैध दस्तावेज तैयार करने में उनकी मदद करता। इस तरह वह पैकेज देकर लगभग 10 से 12 लाख रुपये महीना कमाता था।

लल्लू बिहारी का फार्महाउस भी जमींदोज

बुलडोजर एक्शन में लल्लू बिहारी (लालू बिहारी) ने चंदोला झील पर अवैध रूप से बना आलीशान फार्महाउस जमींदोज हो गया। पुलिस का दावा है कि यहां पर अवैध बांग्लादेशियों को पनाह दी जाती थी। पुलिस ने इस इलाके से तीन दिन पहले यहां 1,000 से अधिक संदिग्ध अवैध अप्रवासी पकड़े गए थे।

गुजरात में मंगलवार को बुलडोजर एक्शन की बड़ी कार्रवाई हुई। 2010 में पीएम नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री रहते हुए अहमदाबाद में बुलडोजर गरजा था। तब से 14 साल के बाद बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

Santosh SETH

Recent Posts

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

15 hours ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

15 hours ago

जौनपुर: दिशा समिति की बैठक में किये गए पांच बड़े फैसले

जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…

15 hours ago

जौनपुर: किसानों की आय बढ़ाने की पहल, 200 कृषकों को बंटे मुफ्त प्याज बीज

जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…

15 hours ago

जौनपुर: रोजगार मेले में जनपद के 589 युवाओं को मिला रोजगार

जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…

15 hours ago

दिवाली: खुशियों का पर्व या प्रदूषण का संकट? पर्यावरण बनाम राजनीति का द्वंद्व

प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…

15 hours ago