अहमदाबाद : जानिए ! कौन हैं जी एस मलिक? जिन्होंने एक झटके में साफ किया ‘मिनी बांग्लादेश’

“गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी और वर्तमान में अहमदाबाद पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे जी एस मलिक ने अहमदाबाद में अवैध बांग्लादेशियों की मौजूदगी के ‘मिनी बांग्लादेश’ बने चंदोला तलाब को एक झटके में अतिक्रमण मुक्त कर दिया है”

अहमदाबाद 30 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

सीमा सुरक्षा बल (BSF) और सीआईएसएफ में तैनाती के बाद जुलाई, 2023 में गुजरात लौटे आईपीएस अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह मलिक एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 29 अप्रैल को उन्होंने गुजरात के अहमदाबाद में इतिहास का सबसे बड़ा बुलडोजर एक्शन करके एक झटके में ‘मिनी बांग्लादेश’ को साफ कर दिया।

दरअसल, अहमदाबाद के नरोल और ईसनपुर रोड के बीच मे पड़ने वाली चंदोला झील (चंडोला लेक) पर काफी समय से अतिक्रमण था। यहां पर अवैध बांग्लादेशियों के रहने का मामला तूल पकड़ा रहा था। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद जब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने घुसपैठियों पर एक्शन लेने की अनुमति दी तो अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने महज 22 मिनट में दो दशक पुराने अतिक्रमण को साफ कर दिया।

2009 के बाद हुआ एक्शन

अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने निगम आयुक्त IAS वंछानिधि पाणी के साथ तालमेल से चंडोला तलाब को अतिक्रमण मुक्त करने की तैयारी की। डिमोलिशन ड्राइव में 70 से अधिक जेसीबी, 200 से ज्यादा ट्रक, 2000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ 1500 से अधिक निगम कर्मियों को लगाया गया। इसके अलावा पूरे शहर की पुलिस को अलर्ट पर रखते हुए 20 एसआरपी कंपनियों की मदद ली।

इसके चलते चंडोला तलाब के किनारे 2000 अवैध झोपड़े और 3 रिसोर्ट को जमींदोज कर दिया गया। इस पूरे ऑपरेशन में जीएस मलिक की पुख्ता तैयारी काम आई। वह डिमोलिशन ड्राइव के दौरान खुद डीजीपी विकास सहाय के साथ ग्राउंड जीरो पर पहुंचे।

वहीं राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कंट्रोल रूम से इस कार्रवाई को देखा। चंडोला तलाब पर 2009 में निगम के द्वारा कार्रवाई की गई थी, लेकिन मंगलवार की सुबह हुआ बुलडोजर एक्शन अहमदाबाद के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।

अहमदाबाद पुलिस आयुक्त जीएस मलिक के अनुसार जब पुलिस ने अवैध बांग्लादेशियों की जांच की थी तो इस क्षेत्र में रहने वाला लल्लू बिहारी उर्फ लालू बिहारी मास्टरमाइंड के तौर सामने आया था। उसने तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण करके एक पूरा साम्राज्य बना रखा था। वह अवैध बांग्लादेशियों को दस्तावेज बनवाने में मदद करता था।

इसके अलावा वह यहां पर उन्हें रहने की जगह देता था। इसके चलते गंडोला तालाब अवैध बांग्लादेशियों का बड़ा अड्‌डा बन गया था। मलिक ने कहा कि उसके पास 200 से अधिक ऑटो थे। वह घोड़ा भी रखता था।

सरकारी जमीन पर निर्माण के लिए उसके खिलाफ क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज की है। कानूनी कार्रवाई जारी है। मलिक के अनुसार लालू बिहारी का नाम महमूद पठान है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि वह रेंट एग्रीमेंट करके आधार कार्ड बनवा देता था।

तब थे एसपी अब सीपी

जीएस मलिक पहली बार सुर्खियों में नहीं आए हैं। जब वह बीएसएफ में तैनात थे तो वह भारत पाकिस्तान बॉर्डर के कठिन क्षेत्रों में शामिल हरामी नाला पहुंचे थे। इससे पहले गुजरात में कई जिलों के एसपी रह चुके जीएस मलिक ने भरूच में तैनाती के वक्त बाहुबली विधायक छोटू वसावा को अरेस्ट करके सनसनी फैला दी थी।

अहमदाबाद में ‘मिनी बांग्लादेश’ को एक झटके में जमींदाेज करके वह फिर से अपनी भूमिका में 100 फीसदी खरे उतरे हैं। जीएस मलिक हरियाणा के पलवल जिले के रहने वाले हैं। वह 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। मलिक को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भरोसेमंद भी माना जाता है।

क्यों बड़ा है यह ऑपरेशन?

गुजरात में पिछले साल सोमनाथ और इस साल की शुरुआत में द्वारका में बड़ बुलडोजर एक्शन हुआ था लेकिन जीएस मलिक ने राज्य के सबसे संवेदनशील शहर अहमदाबाद में शांतिपूर्ण बुलडोजर एक्शन पूरा करके नई लकीर खींच दी है। उन्होंने 15 साल के अतिक्रमण को एक झटके में साफ कर दिया। मलिक के दिलचस्पी लेने से अहमदाबाद निगम निगम को 1.25 लाख वर्ग मीटर जगह फिर से वापस मिल गई है।

अतिमक्रमण की कार्रवाई को रोकने के लिए मामला कोर्ट भी पहुंचा लेकिन हाई कोर्ट ने याचिका को रद्द कर दिया, हालांकि हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले ही अहमदाबाद पुलिस ने एएमसी के साथ मिलकर 90 फीसदी ऑपरेशन को पूरा कर लिया था।

Santosh SETH

Recent Posts

पीएम मोदी ने किया अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन का उद्घाटन

पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…

18 hours ago

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…

18 hours ago

मध्य प्रदेश/दमोह : पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी और 3 बच्चों को काटा

दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…

18 hours ago

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP ने जीते 3 पद, निर्दलीय दीपांशु बने उपाध्यक्ष

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…

18 hours ago

पाकिस्तान: महंगाई के खिलाफ गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे विधायक

पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…

18 hours ago

राष्ट्रपति ने 5 राज्यों के उच्च न्यायालयों में 14 नए जज किए नियुक्त

न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…

19 hours ago