“पहलगाम में आतंकी हमला और मासूम लोगों का कत्लेआम करने वाले आतंकियों के आका पाकिस्तान को अब भारत के डर लग रहा है। पाकिस्तान के तमाम नेता दावा कर रहे हैं कि भारत कभी भी पाकिस्तान के खिलाफ जंग छेड़ सकता है। खौफ के माहौल के बीच अब पाकिस्तान की सरकार ने अपनी रक्षा करने के लिए बड़ा फैसला किया है। पाकिस्तान ने अपने दो अहम शहरों इस्लामाबाद और लाहौर को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया है”
नई दिल्ली 30 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान से सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान ने 2 मई की तारीख तक अब इस्लामाबाद और लाहौर पर नो टू एयरमैन यानी नौटेम इश्यू कर दिया है। इसके मुताबिक अब ये नो फ़्लाई जोन होगा और यहां पर कोई भी एयरक्राफ्ट फ्लाई नहीं करेगा। बता दें कि इस्लामाबाद और लाहौर पाकिस्तान के सबसे ज्यादा जरूरी शहरों में से एक हैं।
24 से 36 घंटे में हो सकता है हमला- पाक मंत्री
भारत से डर का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार देर रात करीब 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। तरार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया है कि उन्हें जानकारी मिली है कि भारत अगले 24 से 36 घंटों में पाकिस्तान पर हमला कर सकता है। तरार ने गुहार लगाते हुए कहा है कि पाकिस्तान खुद आतंकवाद का शिकार रहा है और इस संकट के दर्द को सही मायने में समझता है। हमने दुनिया में हमने हमेशा इसकी निंदा की है।
LoC पर फायरिंग
पाकिस्तान की सेना की ओर से जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर लगातार गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। भारतीय सेना लगातार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। बीते दिन पीएम मोदी ने रक्षा अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक की थी और सेना को किसी भी कार्रवाई के लिए खुली छूट देने की बात कही थी।
पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…
पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…
दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…
डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…
पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…
न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…