“आजमगढ़ नगर कोतवाली क्षेत्र के धर्मूनाला क्षेत्र में सोमवार की रात उस समय हड़कंप मच गया। जब एक घर में रखे सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ फोरेंसिक व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई”
आजमगढ़ 05 / 11 / 2024 नीरज राय की रिपोर्ट
नगर कोतवाली क्षेत्र के धर्मूनाला निवासी मो. अजीम जिसे लोगों द्वारा मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। सोमवार की रात लगभग 9.30 बजे उसने घर में रखे सिलिंडर को खोलकर उसमें आग लगा दी। जिससे सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया।
गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलते ही एसपी सिटी शैंलेंद्र लाल, फायर ब्रिगेड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई।
एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि अगल बगल के लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि मो. अजीम मानसिक रूप से बीमार है।वह पहले भी इस तरह की घटना कर चुका है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। घर को नुकसान पहुंचा है।
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…
यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…
भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…
जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…
जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…
छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…